फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pesticides seed merchant sales license will surrender

बीज पेस्टीसाइड्स व्यापारी करेंगे बिक्री लाइसेंस सरेंडर 

Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pesticides seed merchant sales license will surrender
व्यापारी करेंगे बिक्री लाइसेंस सरेंडर  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से संबद्ध सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन की बैठक चारखंभा स्थित गर्ग वाटिका में हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने जिला कृषि अधिकारी पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर बर्खास्त करने और व्यापारियों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट खारिज करने की मांग दोहराई। तय किया गया कि इस प्रकरण में शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं होने पर बीज और पेस्टीसाइड्स के व्यापारी अपने बिक्री लाइसेंस जमा करके आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन

कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला कृषि अधिकारी के निलंबन और बर्खास्तगी समेत व्यापारियों पर दर्ज रिपोर्ट निरस्त करने को गंभीर चर्चा हुई। जिले के विभिन्न स्थानों से आए व्यापारियों ने एक स्वर से कृषि अधिकारी के क्रियाकलापों की निंदा की और उनके विरुद्ध प्रशासन को शपथ देने की बात कही। व्यापारी नेता गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 
विज्ञापन

सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि कृषि अधिकारी को शीघ्र निलंबित कर बर्खास्त करने के साथ व्यापारियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट निरस्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर व्यापारी अपने बिक्री लाइसेंस विभाग को सरेंडर कर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कृषि अधिकारी को कार्यमुक्त करने के लिए डीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने के लिए जन प्रतिनिधियों को भी ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, योगेश अग्रवाल, श्याम मोहन अग्रवाल, सुशील गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, अमित गर्ग, रजनीश गुप्ता, सुरेश गर्ग, श्याम मोहन गुप्ता, राजेश मेहरोत्रा, आशू गुप्ता, रामआसरे गुप्ता, जसवीर सिंह, नीरज राठी, प्रमोद गुप्ता, महावीर अग्रवाल, रवि गुप्ता, रामऔतार, हरिश्चंद्र वर्मा, अजय मौर्य, दीपक गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
राष्ट्रीय व्यापार संगठन ने दिया समर्थन 
जिला कृषि अधिकारी से हुए टकराव के मुद्दे पर राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन ने खाद, बीज एवं पेस्टीसाइड्स व्यापारियों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज ठहराया है। संगठन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रोहित गुप्ता के मिश्रीपुर स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर दबाव बनाकर उनका आर्थिक उत्पीड़न करने वाले किसी भी अधिकारी को सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में अनुज गुप्ता, जसमीत साहनी, प्रसून गुप्ता, टीनू मोंगा, मनीष गुप्ता, राहुल खुराना, मयंक श्रीवास्तव, जीशान खां, गगन माटा, राघवेंद्र सिंह, नमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed