फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People struggling with viral...every second patient is suffering

Shahjahanpur News: वायरल से जूझ रहे लोग...हर दूसरा मरीज पीड़ित

Mon, 24 Feb 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People struggling with viral...every second patient is suffering
मीरानपुर कटरा में आरोग्य मेले में उप​स्थित डॉक्टर। संवाद - फोटो : mathura
खुदागंज। बदलते मौसम में वायरल से लोग जूझ रहे हैं। बैक्टीरियल संक्रमण के चलते लोग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट आ रहे हैं। रविवार को पीएचसी व स्वास्थ्य इकाईयों पर लगे आरोग्य मेले में वायरल से पीड़ित मरीज ही अधिकतर पहुंचे।
विज्ञापन

हसनापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में डॉ. फहीम खां ने 21 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। इसमें सबसे ज्यादा वायरल से पीड़ित मरीज थे। त्वचा रोग व खांसी से पीड़ित रोगी भी पहुंचे। डॉक्टर ने मरीजों को बुखार से बचाव की सलाह दी। कहा कि बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। शिविर में डॉ.योगेंद्र पाल, एलटी विशन दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
27 मरीजों का परीक्षण किया
मीरानपुर कटरा। ग्राम सिउरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 27 मरीजों का परीक्षण किया। मेले में सबसे ज्यादा बुखार से पीड़ित मरीज थे। डॉक्टर ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में सर्दी के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। फार्मासिस्ट राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed