{"_id":"67fcb76934cad9c29402ceda","slug":"people-paid-homage-to-dr-bhimrao-ambedkar-by-offering-flowers-in-shahjahanpur-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोगों ने पुष्प अर्पित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन, शहर में निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोगों ने पुष्प अर्पित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन, शहर में निकाली प्रभात फेरी
Mon, 14 Apr 2025 12:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:55 PM IST
सार
शाहजहांपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई प्रभात फेरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, क्रीड़ा मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रभात फेरी का उद्घाटन सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर स्काउट-गाइड की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की सुंदर झांकी तैयार की गई। प्रभात फेरी में डीआईओएस हरिवंश कुमार जिला, बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ नगर नागेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सतीश कनौजिया, जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन, दपिंदर कौर, राजन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ट्रॉली में घुसी कार, नवाबगंज के टेंट कारोबारी गंभीर घायल
विज्ञापन
इसके अलावा सभी थानों में आंबेडकर जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी राजेश द्विवेदी ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बाबा साहब द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा, और दलितों एवं वंचितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन