{"_id":"683ca2240099987bcb0d7e64","slug":"people-offered-sacrifices-in-the-yagya-and-took-the-holy-advantage-by-doing-parikrama-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-145096-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यज्ञ में लोगों ने दी आहुतियां, परिक्रमा कर लिया पुण्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यज्ञ में लोगों ने दी आहुतियां, परिक्रमा कर लिया पुण्य लाभ
विज्ञापन
पुवायां। गांव अगौना के मन कामेश्वरनाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्री रुद्र महायज्ञ में यजमान सहित तमाम लोगों ने देश और समाज की उन्नति की कामना करते हुए आहुतियां दीं।
रविवार सुबह अग्निप्रवेश कर यज्ञ का शुभारंभ किया गया। दोपहर दो से पांच बजे तक वृंदावन से आए अश्वथामा रासमंडल के कलाकारों ने रासलीला का प्रदर्शन किया। तमाम श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रासलीला देखने के लिए भी भारी भीड़ रही।
उधर, गांव जेबा में श्री शतचंडी महायज्ञ में वेदी पूजन के बाद यज्ञ किया गया। प्रवीण कुमार शुक्ल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं। दोपहर दो बजे से कथा व्यास पंडित वेदप्रकाश ने रामकथा में सत्संग की महिमा का वर्णन किया। कथा सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। संवाद