फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People of two parties clashed over land dispute in shahjahanpur

Shahjahanpur News: जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के लोग भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, दंपती घायल

Fri, 01 Nov 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 04:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दंपती घायल हो गए। उनकी तरह से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
People of two parties clashed over land dispute in shahjahanpur
दो पक्षों में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में दिवाली की शाम जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों ने जमकर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे दंपती घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गांव दहेना निवासी रामदेव पुत्र लाखन पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के विक्रम यादव, बुधपाल यादव, इनाम सिंह, रवि यादव, राहुल, गोधन पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार शाम उनके घर आ धमके। उनके भाई हरिपाल और भाभी सुंदरी को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। 
विज्ञापन


हरिपाल के सिर में लगी चोट 
सिर में काफी चोट लगने से हरिपाल बेहोश होकर गिर गए। सुंदरी के हाथ में चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद के चलते ट्रैक्टर खड़े करने को लेकर मारपीट हुई थी, जिसमें रामदेव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed