{"_id":"649a926a2fc7c98a0b002a5c","slug":"people-firing-on-a-family-for-opposing-abuses-in-shahjahanpur-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाली के विरोध पर दागीं गोलियां: दपंती समेत परिवार के तीन सदस्य घायल, आधी रात हुई फायरिंग से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली के विरोध पर दागीं गोलियां: दपंती समेत परिवार के तीन सदस्य घायल, आधी रात हुई फायरिंग से फैली दहशत
Tue, 27 Jun 2023 01:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:11 PM IST
सार
खुटार क्षेत्र के गांव चांदपुर में सोमवार देर रात फायरिंग होने से दहशत फैल गई। दो परिवारों की रंजिश में गाली गलौज का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया। गोली लगने से दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के लोगों से घटना की जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जनपद के खुटार क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात करीब 11 बजे गालीगलौज का विरोध करने पर फायरिंग हो गई। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। गोली लगने से दंपती और उनकी भतीजे की बहू घायल हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गांव चांदपुर के सुरेंद्र अग्निहोत्री और रामबाबू दीक्षित के परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। इसको लेकर कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार रात 11 बजे रामबाबू पक्ष के लोग शराब पीकर गाली गलौज करने लगे। सुरेंद्र अग्निहोत्री के विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
सुरेंद्र अग्निहोत्री का आरोप है कि रामबाबू और उनके रिश्तेदार ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुरेंद्र अग्निहोत्री, सुरेंद्र की पत्नी रीनू, भतीजे सर्वेश कुमार की पत्नी प्रीति घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। रामबाबू का आरोप है कि सुरेंद्र के पक्ष से मारपीट और फायरिंग की गई है।ये भी पढ़ें- सुसाइड नोट में छलका दर्द: 'मेरे मरने की वजह मेरी बीवी' जींस में पैसे रखे हैं, उन्हीं से अंतिम संस्कार करा देना
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को पकड़ लिया। घायलों को खुटार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।