{"_id":"67ed88cd75e8d06db2029665","slug":"people-are-getting-affected-by-viral-infection-fever-is-not-going-down-before-seven-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-140820-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वायरल की चपेट में आ रहे लोग, सात दिन से पहले नहीं उतर रहा बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वायरल की चपेट में आ रहे लोग, सात दिन से पहले नहीं उतर रहा बुखार
Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा बनवाने को काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। मौसम के बदलाव के चलते वायरल संक्रमण के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुखार छह-सात दिन से पहले नहीं उतर रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग रही है।
दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को ओपीडी में 1834 पर्चे बने थे। वहीं, बुधवार को 1637 लोगों ने डॉक्टरों को दिखाया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज खांसी-जुकाम-बुखार के हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डाॅ. अनुराग पाराशर ने बताय कि बुखार में नियमित रूप से समय पर दवा लेते रहें और आराम करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें। तीखा-खट्टा भी न खाएं। खूब पानी पीयें।
जरूरत पर ही दोपहर के समय बाहर निकलें। चेहरे पर कपड़ा लपेट लें। बाहर की खुली हुई चीजों का बिल्कुल सेवन न करें। शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। इसलिए थोड़ा मोटा कपड़ा पहनकर निकलें। पंखा-कूलर-एसी का अनावश्यक प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि बुखार वैसे तो तीन दिन में ठीक हो जाता है, लेकिन इस समय ठीक होने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
दवा खाने पर थोड़ी देर तक रहता असर
- रोजा की सुनीता रानी ने बताया कि उनके बेटे को तीन दिन से बुखार आ रहा है। स्थानीय डाॅक्टर से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए राजकीय मेडिकल कॉलेज आए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया है। शहर के मोहित का कहना है कि मंगलवार रात पिता को ठंड लगने के बाद बुखार आया। मोहल्ले के एक डाॅक्टर से दवा ली थी। दवा खाने के बाद बुखार तो उतर गया, लेकिन सुबह फिर आ गया। बुखार से पिता का पूरा शरीर दर्द कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
वायरल बुखार के लक्षण
= गले में दर्द होना। बदन दर्द या मांसपेशियों में दर्द। खांसी आना। सिरदर्द या त्वचा में चकत्ते पड़ना। ठंड लगना। आंखों में जलन। थकान महसूस होना। तेज बुखार।