फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   People are coming from others districts to get Aadhar card related work done in shahjahanpur

Shahjahanpur: आधार कार्ड संबंधी कार्य कराने पड़ोसी जिलों से भी आ रहे लोग, बच्चों को भी लगना पड़ा कतार में

Fri, 06 Sep 2024 05:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मुख्य डाकघर में आधार संबंधी कार्य के लिए छोटे बच्चों को भी घंटों लाइन में लगना पड़ा। मुख्य डाकघर में खासी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को तो भीड़ संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया था। 

विज्ञापन
People are coming from others districts to get Aadhar card related work done in shahjahanpur
मुख्य डाकघर में आधार संबंधी कार्य के लिए छोटे बच्चों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में आधार कार्ड से संबंधित काम कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही पड़ोसी जिलों के लोग भी शहरी क्षेत्र में स्थित डाकघरों में आ रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समस्या के निस्तारण को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


केवाईसी करवाने के लिए अब लोग अपने आसपास के जन सुविधा केंद्र, बैंक तथा डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। यहां काम न होने पर वह 50-60 किमी की दूरी तय कर शहर तक आने को तैयार हैं। इसके बावजूद उनका काम नहीं हो रहा। लोग भोर में ही सैकड़ों की संख्या में मुख्य डाकघर पहुंच जाते हैं। बुधवार को तो भीड़ संभालने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ गया था। 
विज्ञापन


अधिकारियों से वार्ता के बाद कुल 1140 लोगों को टोकन वितरण कर एक महीने तक समय दिया गया। इनमें से तमाम लोग बृहस्पतिवार को डाकघर पहुंचे। उनके अलावा कई अन्य लोग भी पहुंच गए। इनको टोकन देकर बाद में आने को बोला गया। डाक विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, बरेली, पीलीभीत और खीरी के लोग भी आधार से संबंधित कार्य कराने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही सिस्टम होने के कारण आ रही दिक्कत
मुख्य डाकघर में एक ही सिस्टम होने के कारण दिनभर में 40-45 लोगों के आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो पा रहे हैं। इसके साथ ही आए दिन सर्वर डाउन होने की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से अधिक समस्या आ रही है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के 17 डाकघरों पर आधार संबंधी कार्य हो रहे हैं। सभी जगह एक-एक सिस्टम ही लगा है।

तीन बैंकों में बंद हुआ काम
जिले की बैंक शाखाओं में भी आधार संबंधी कार्य के लिए काउंटर खोले गए थे। अधिकांश बैंकों में अब काउंटर ही बंद कर दिए गए हैं। इनमें एसबीआई टाउनहाल, बीओबी गोविंदगंज, एचडीएफसी टाउनहाल शाखा भी शामिल हैं। 

बैंक अधिकारियों का कहना है कि 12 बैंक शाखाओं में आधार संशोधन की सुविधा मिल रही है। वर्तमान में बीओबी ग्रामीण कटरा, कांट, केरूगंज, भरगवां, बलेली, हमजापुर निगोही, जलालपुर, दीपपुर शाखा तथा बीओबी की पुवायां, तिलहर, निगोही, मिश्रीपुर, कांट शाखा में केंद्र खुले जाने का दावा किया जा रहा है।

मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डाकघरों में टोकन वितरित कर आधार कार्ड से संबंधित कार्य हो रहे हैं। सिस्टम व कर्मचारियों की कमी होने के कारण दिनभर में 40-45 आधार बन रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी आधार बनवाने व अपडेशन का कार्य हुआ। 

लीड बैंक के एएलडीएम वैभव पाल ने कहा कि पहले 15 बैंक शाखाओं में आधार संबंधी कार्य हो रहे थे। इनके लिए अलग से काउंटर बनाए गए थे। इनमें से कुछ बंद हो गए हैं। अब 12 केंद्रों पर कार्य चल रहा है। जिन शाखाओं में कार्य चल रहा है, वहां जाकर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed