फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pension scam: Bought land, three houses and four vehicles on the side of the highway for Rs 2.5 crore

घोटाले के आरोपी अफसर का कबूलनामा: बुजुर्गों की पेंशन लूटकर हाईवे किनारे खरीदी जमीन, गाड़ियां और तीन मकान

Sat, 02 Mar 2024 12:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 02 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

निलंबित जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने वृद्धावस्था पेंशन में ढाई करोड़ रुपये का घोटाला किया था। उसने सबसे अधिक रकम अपने पास ही रखी। घोटाले की रकम से उसने जमीन, गाड़ियां और मकान खरीदे हैं। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Pension scam: Bought land, three houses and four vehicles on the side of the highway for Rs 2.5 crore
आरोपी राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बुजुर्गों की पेंशन पर डाका डालकर ढाई करोड़ रुपये के हुए घोटाले की सबसे ज्यादा रकम निलंबित जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने ही अपनी जेब में भरी थी। दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसने इस रकम से हाईवे किनारे जमीन, कई मकान और चार गाड़ियां खरीदीं।  

विज्ञापन


घोटाले में नामजद राजेश कुमार ने 24 फरवरी को न्यायालय में समर्पण किया था। पुलिस को पूछताछ के लिए शुक्रवार से दो दिन का रिमांड मिला। इन दो दिनों में उसने घोटाले की रकम से खरीदी गई संपत्तियों का खुलासा किया। वहीं पुलिस ने उसकी निशानादेही पर घोटाले में इस्तेमाल लैपटॉप, 16 पासबुक और फर्जी मोहरें बरामद की हैं। साथ ही कई लोगों के आधार कार्ड, बैंक खातों की 84 छायाप्रतियां, और खाताधारकों की सूची भी मिलीं।
विज्ञापन


मार्च 2023 में समाज कल्याण विभाग में राष्ट्रीय वृद्धावस्था योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। करीब 2390 बुजुर्गों की पेंशन के ढाई करोड़ रुपये फर्जी खातों में भेजकर यह घोटाला किया था। मामला पकड़ में आने के बाद राजेश को निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: माफिया अशरफ के साले सद्दाम और गुर्गों की अवैध संपत्ति की जांच शुरू, प्रयागराज भी जाएगी बरेली पुलिस

प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने 19 सितंबर 2023 को थाना सदर बाजार में राजेश समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सख्ती बढ़ने के बाद राजेश ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया।  घोटाले में शामिल रामऔतार, अनूप उर्फ सोनू और जयपाल पहले से जेल में हैं। 

यहां खरीदीं संपत्तियां
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि राजेश ने घोटाले की रकम से सीतापुर में थाना अटरिया के गांव अकबरपुर में हाईवे किनारे 84 लाख रुपये से तीन बीघा जमीन खरीदी। इसके अलावा लखनऊ में पारा इलाके में रिंग रोड के नजदीक, कृष्णानगर और गोमतीनगर विस्तार में यमुना अपार्टमेंट में कुल तीन मकान खरीदे हैं। इसके अलावा एक इनोवा, एक महेंद्रा एसयूवी व दो बोलेरो गाड़ियां भी इस रकम से खरीदीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed