फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Peergab pond measurement completed, red mark on encroachment

पीरगैब तालाब की पैमाइश पूरी, अतिक्रमण पर लगा लाल निशान

Sun, 08 May 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Peergab pond measurement completed, red mark on encroachment
ीरगैब तालाब की पैमाइश का निरीक्षण करतीं विधायक सलोना कुशवाहा। - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। नगर के ऐतिहासिक देव सरोवर पीरगैब तालाब की दो दिन तक चली पैमाइश शनिवार की शाम पूरी हो गई। पैमाइश के दौरान टीम ने अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने के साथ ही तालाब के गाटा संख्या को चिह्नित करके आरसीसी पिलर गाड़ दिए हैं। नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा ने कहा है कि तहसील प्रशासन से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को पहुंची विधायक सलोना कुशवाहा ने भी तालाब की पैमाइश का निरीक्षण करके मुख्यमंत्री के आदेशों का अनुपालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पालिका को 15वें राज्य वित्त आयोग से तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर 75 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। पालिका प्रशासन ने ठेका देकर तालाब पर कार्य शुरू करा दिया लेकिन विश्व हिंदू परिषद ने ऐतिहासिक तालाब की नाप कराकर निर्माण कराने की मांग एसडीएम से की थी। तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने तहसील के कानूनगो श्रीकांत दीक्षित, अवधेश कुमार, लेखपाल रवि सिंह, अंकुर चौधरी और रमेश चंद्र सहित नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा, भू-संपत्ति विभाग के लिपिक अयूब अली सहित पालिकाकर्मियों की टीम बनाकर शुक्रवार से तालाब की पैमाइश शुरू की गई।
विज्ञापन

यह पैमाइश शनिवार को शाम पूरी हो गई। पैमाइश टीम में मौजूद क्षेत्रीय लेखपाल रवि सिंह ने बताया कि पैमाइश के दौरान तालाब के पूर्वी क्षेत्र में एक अधिवक्ता का लगभग आधा मकान, दसवां संस्कार स्थल, उसके बाहर बनीं चार दुकानें, पश्चिम दिशा में लगभग दस मकानों का कुछ भू-भाग, दो धर्मस्थलों का कुछ हिस्सा तालाब की भूमि पर पाया गया है। मौजमपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर स्वामी का आधा मकान भी तालाब में बना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका भू-संपत्ति विभाग के लिपिक अयूब अली ने बताया कि जहां-जहां भी अतिक्रमण पाया गया है, वहां मकान की दीवारों पर लाल पेंट के निशान लगा दिए गए हैं। बताया कि तालाब की गाटा संख्या 318 को चिह्नित करके आरसीसी के पिलर लगा दिए गए हैं। पश्चिम दिशा में बैरिकेडिंग की जाएगी। क्षेत्रीय लेखपाल रवि सिंह के अनुसार तालाब 76 बीघा में स्थित है। मौजमपुर, अंदर चुंगी और तिलहर अंदर चुंगी के रकबे में तालाब है।

तालाब की पैमाइश पूरी हो गई है। तहसील प्रशासन से पैमाइश की रिपोर्ट मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-सर्वेश कुमार कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका तिलहर।
पता चला है कि तालाब की पैमाइश पूरी हो गई है लेकिन अभी पैमाइश की रिपोर्ट मुझे प्राप्त नहीं हुई है। पैमाइश रिपोर्ट प्राप्त होते ही एसडीएम की संस्तुति के बाद रिपोर्ट नगरपलिका को भेज दी जाएगी। -ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed