फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pearl Square intersection encompass bullion traders

मोती चौक चौराहे पर सराफा व्यापारियों ने दिया धरना

Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pearl Square intersection encompass bullion traders
केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ
सोने-चांदी के जेवरों पर एक्साइज ड्यूटी थोपे जाने और पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में कारोबार बंद करके हड़ताल पर डटे सराफा व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मोती चौक चौराहे पर धरना देकर केंद्र सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इसके साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री से एक्साइज ड्यूटी वापस लिए जाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन

यज्ञ के आयोजन में शहर की तीनों सराफा यूनियनों के पदाधिकारी और व्यापारी शामिल हुए। उन सभी ने यज्ञ में आहुतियां देकर सरकार की मानसिकता सराफा कारोबार के अनुकूल बनाने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करके दोननों मांगों पर उसके अड़ियल रुख को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। हवन और प्रदर्शन में जवाहर लाल रस्तोगी, राजनारायण गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठ, प्रभाकर वर्मा, योगेश रस्तोेगी, मनोज अग्रवाल, विश्वास कपूर, राजू मेहरोत्रा, प्रभात अग्रवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


सराफा व्यापारियों के समर्थन में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट से जुड़े व्यापारी सोमवार को प्रस्तावित प्रदेश बंद को जिले में सफल बनाने में जुट गए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने पत्रकारों को इस बारे में प्रांतीय नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि जिले की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों से जनसंपर्क करके सोमवार को बाजार बंदी सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि सराफा व्यापारियों की मांगों के समर्थन में प्रांतीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व में पिछले दिनों लखनऊ में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। इसके बावजूद केंद्र सरकार सराफा ट्रेड की जायज मांगों पर हठधर्मिता दिखा रही है। इसी के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व ने इस वर्ष होली मिलन समारोह नहीं मनाया और चार अप्रैल को प्रदेश बंद करने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को बाजार बंदी सफल बनाने के लिए पुवायां, जलालाबाद, तिलहर तहसील और उनके कसबों से संबंधित इकाइयों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे क्षेत्र के व्यापारियों से संपर्क अभियान चलाकर उन्हें सोमवार को अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने को प्रेरित करें। वार्ता में संगठन के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नाजिम खां, नीरज गुप्ता, वेद प्रकाश रावत आदि पदाधिकारियों समेत सराफा व्यापारी विनोद सराफ, जवाहर लाल रस्तोगी, मुन्ना लाल चंदेल, अरुण रस्तोगी, राजनारायण गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed