{"_id":"60f1d3358ebc3ecba16efc46","slug":"peace-meeting-shahjahanpur-news-bly4533638156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह पर 50 लोग ही अदा कर सकेंगे ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह पर 50 लोग ही अदा कर सकेंगे ईद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा पर इस बार ईदगाह पर 50 लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। यह बात डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पीस कमेटी की बैठक के दौरान धर्मगुरुओं से कही। उन्होंने कहा कि पिछली बार ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया, इस बार भी यही उम्मीद है।
डीएम ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों, मैदानों, मस्जिदों या मदरसे में कुर्बानी न करें। अपने-अपने घरों में रहकर कुर्बानी का कार्यक्रम कर सकते हैं। बैठक में मौजूद पीस कमेटी के सभी सदस्यों ने प्रशासन का साथ देने और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने की सहमति जताई। कुछ सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में ईद के दिन कुर्बानी कार्यक्रम के दौरान पानी व अवशेष को निस्तारित करने की समस्या बताई। इस पर डीएम ने अपर नगर आयुक्त एसके सिंह को समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि अभी कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है इसलिए हमें पहले से सचेत रहना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, शहर पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी, प्रोफेसर जीएफ कॉलेज नोमान आदि मौजूद रहे। संवाद