ईपीओएस मशीनें फेल, राशन वितरण में दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों को दी गईं ईपीओएस मशीनें सर्वर की खराबी के चलते काम नहीं कर रही हैं। नतीजतन कोटेदारों को राशन वितरण में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राशन नहीं मिल पाने के कारण उन्हें कार्ड धारकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते जिले के कोटेदारों ने सोमवार को डीएम नरेंद्र कुमार सिंह से मुलाक ात कर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर अगले माह के खाद्यान्न का पैसा जमा करने और ईपीओएस मशीन से राशन वितरण करने में असमर्थता जतायी है। सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ईपीओएस मशीन में अंगूठा छाप नहीं आने पर राशन पाने से वंचित कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुएं सुलभ कराने के लिए प्रशासन ने हर माह 23 से 28 तारीख तक दुकानों पर पर्यवेक्षण अधिकारी के समक्ष वितरण कराने की घोषणा की। यह व्यवस्था 26 अगस्त को बंद कर दिए जाने से तमाम कार्ड धारक झगड़ा करने पर आमादा हो रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि माह के आरंभ में सर्वर फेल होने पर भी विक्रेेताओं को अनावश्यक रूप से विवादों का सामना करना पड़ा। इन समस्याओं से अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराने के बावजूद उनका समाधान नहीं होने से ईपीओएस मशीन से काम करना कठिन हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन अपनी निगरानी में राशन वितरण कराया जाए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, राजपाल, सचेंद्र वैश्य, संजय गुप्ता, ऊषा शर्मा, साधना गुप्ता, सत्य बहादुर सिंह, मोहित जुनेजा आदि मौजूद रहे।