फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PCF purchase wheat from the transfer of the collapse of the District Manager

  जिला प्रबंधक के तबादले से पीसीएफ की गेहूं खरीद चौपट 

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले पीसीएफ के जिला प्रबंधक नरेंद्र सिंह यादव का तबादला लखनऊ कर दिया गया। इससे विभाग की खरीद संबंधी व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं। उनके स्थान पर भेजे गए नए जिला प्रबंधक प्रभंजन यादव ने अभी तक कार्य भार ग्रहण नहीं किया है। इस कारण पीसीएफ के सभी केंद्रों पर पहले दिन अव्यवस्थाएं हावी रहने से खरीद ठप रही। हालांकि, पहले दिन मार्केटिंग विभाग ने विभिन्न केंद्रों पर 198 क्विंटल गेहूं खरीदकर प्रशासन की लाज बचा ली। हर साल की तरह इस बार भी गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के बनाए गए 134 क्रय केंद्रों में सर्वाधिक 78 केंद्र पीसीएफ के हैं। जिला प्रबंधक नरेंद्र सिंह क्रय केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं कराने में जुटे थे, लेकिन दो दिन पहले उनका तबादला आदेश आ गया। इसके बाद उन्होंने कार्यभार छोड़ दिया। उनके स्थान पर लखीमपुर खीरी से भेजे गए नए जिला प्रबंधक प्रभंजन यादव ने अभी तक कार्यभार नहीं लिया है। इससे पीसीएफ के किसी भी केंद्र पर पहले दिन गेहूं खरीद नहीं हो सकी। प्रभारी खाद्य एवं विपणन अधिकारी कौशल देव ने शुक्रवार को पुवायां मंडी, बंडा मंडी और कांट में पीसीएफ के क्रय केंद्र चेक किए तो वहां अव्यवस्थाएं पाई गईं। डिप्टी आरएमओ ने बताया पीसीएफ के इन सभी केंद्रों पर तैनात किया गया स्टाफ मौजूद मिला, लेकिन वहां अभी तक बैनर और अन्य सामान नहीं पहुंच पाया है। एडीएम एवं गेहूं खरीद के प्रभारी अधिकारी पीके श्रीवास्तव को रिपोर्ट सौंप दी गई है। रोजा मंडी में पहले दिन करीब 15 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन उसमें नमी अधिक होने से मंडी में मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्रों पर सिर्फ 90 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि पुवायां मंडी में 60 क्विंटल और बंडा में 48 क्विंटल गेहूं खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed