{"_id":"69459264e102385efc0ad42a","slug":"paying-tribute-to-the-immortal-martyrs-of-the-kakori-action-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160786-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानियों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: काकोरी एक्शन केस के अमर बलिदानियों को किया नमन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां व अन्
शाहजहांपुर। काकोरी एक्शन केस के अमर नायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह का बलिदान दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से खिरनीबाग स्थित बिस्मिल पार्क में शहीद दिवस पर हवन, पुष्पांजलि व भावांजलि कार्यक्रम हुआ। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र समृद्धि की कामना की। अतिथियाें ने शहीदों की प्रतिमाओं के सामने दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए।
नगर आयुक्त ने कहा कि आज का दिन उन अमर बलिदानियों के बलिदान से प्रेरणा लेने का दिन है। जिन्होंने गुलामी की बेड़ियां काटने के लिए अपना बलिदान किया। इंदु अजनबी के संचालन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। हवन में नरेंद्र कुमार आर्य, बलवीर शास्त्री, प्रेमप्रकाश आर्य, रामचंद्र सिंह भदौरिया, सेवाराम, चेतराम आदि ने भी आहुतियां दी। आभार अवधेश मणि त्रिपाठी ने जताया।
विज्ञापन
-- -- -- -
शायरों ने देशभक्ति व शहादत पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं
शाहजहांपुर। बलिदान दिवस पर एमनजई जलालनगर स्थित अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर चादरपोशी व गुलपोशी कर नमन किया गया। समारोह में कवि सम्मेलन व मुशायरा भी हुआ।
मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने मजार पर चादरपोशी कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपजा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने अतिथियाें को अंगवस्त्र भेंट किए। इसके बाद कवि सम्मेलन व मुशायरे में कवियों और शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। फैसल फैज, कुलदीप दीपक, वसीम मिनाई, ज्ञानेंद्र मोहन ‘ज्ञान’,विकास ऋतुरात सोनी, पीयूष मिश्रा, अर्शीयान अर्श ने काव्यपाठ किया।
संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया। इस बीच डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मोहम्मद इरफान और सरदार शर्मा को अंगवस्त्र भेंट किया। शहीद के प्रपौत्र अशफाक उल्ला खां व आफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र प्रियांशु, शशांक सखा आदि मौजूद रहे।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने अमर बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि इंडियन आर्मी के जेसीओ हरिओम सिंह व यूटा के अध्यक्ष विनीत गंगवार ने नमन किया। इस बीच जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मसरुफ अली को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, शिव सिंह को मीडिया प्रभारी, अखिलेश माथुर को प्रवक्ता बनाया गया। संवाद
--
शहीद अहमद यार खां को मजार पर पुष्प अर्पित किए
जलालाबाद। शहीद दिवस के मौके पर शुक्रवार को चेयरमैन शकील खां ने पालिका कर्मचारियों के साथ नगर के तहसील रोड स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्पांजति अर्पित की। बाद में राम ताल मार्ग पर मोहल्ला अब्बासनगर गए। वहां उन्होंने शहीद अहमद यार खां की मजार पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक अवधेश सिंह, साहिल खां आदि कई पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
--
शहीद कुटीर पर पुष्प चढ़ाकर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
तिलहर। शहीद दिवस पर थाने के सामने शहीद कुटीर पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत जन सामान्य ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सपा नेत्री शुचि कश्यप, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने पुष्प अर्पित किए। थाना परिसर, तहसील, नगर पालिका परिषद, ब्लॉक कार्यालय, चीनी मिल परिसर आदि अन्य कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में भी शहीदाें को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम हुए। संवाद
--
बलिदान दिवस पर याद किए गए शहीद
खुटार। पीएमश्री प्राथमिक स्कूल नंबर एक में बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य रामदयाल तिवारी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, रोहित शुक्ला, सरस्वती स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा ने भी शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उधर ब्लॉक सभागार में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजा विजयशाह जू देव ने माता सरस्वती की पूजा कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। रामलड़ैते श्रीवास के संयोजन में कवि रामबाबू शुक्ला, अरविंद पंडित, श्रीकांत तिवारी कांत, प्रदीप पांडे, ब्रह्मस्वरूप मिश्रा, प्रदीप वैरागी, मुनेंद प्रताप मंजुल ने कविता पाठ किया। संचालन सुनीत बाजपेई ने किया। संवाद