फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Paving the way for investment worth Rs 6700 crore...Private industrial park to be built in Jignera

Shahjahanpur News: 67 सौ करोड़ के निवेश का रास्ता साफ...जिगनेरा में निजी पार्क बनेगा

Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for investment worth Rs 6700 crore...Private industrial park to be built in Jignera
अनुराग यादव। संवाद
शाहजहांपुर। इन्वेस्टर्स समिट होने के एक साल बाद 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का समय आ गया। कांट-जलालाबाद रोड पर जिगनेरा गांव के पास निजी औद्योगिक पार्क, सीएनजी व बायोसीएनजी प्लांट जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिलेगी। औद्योगिक इकाइयों में करीब आठ हजार लोगाें को रोजगार देने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो 96 निवेशक 6700 करोड़ रुपये का निवेश करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2023 में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में 78 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए ओएमयू साइन किए गए थे। निवेश सारथी पोर्टल पर आवेदन के बाद निवेशकों की संख्या लगातार घटती-बढ़ती रही। जिले में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कर लखनऊ की लेटेस्ट अप्रैल प्लस कंपनी अजीजपुर जिगनेरा गांव में एमएसएमई पार्क बनाने जा रही है। 18 एकड़ जमीन पर 19 फैक्टि्रयों को लगने से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त कंपनी खुद की गारमेंट फैक्टरी भी लगाएगी। पार्क बनाने की प्रक्रिया बिल्कुल नजदीक पहुंच गई है। इसी तरह वाईटीटी गु्रप के बायो सीएनजी प्लांट का कार्य कलान में चल रहा है। किसानों से पुआल, कूड़ा व अन्य वेस्ट सामग्री से बायोसीएनजी बनाई जाएगी। 186 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

इसी तरह निगोही में लॉथर ग्रीन एनर्जी कंपनी ने बायोगैस प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। 50 करोड़ की लागत के इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो बायोगैस को ईधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। बायोगैस को यूपी गैस लिमिटेड को आपूर्ति करने का अनुबंध भी हो गया। प्लांट लगने से किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। 50 करोड़ के कार्बन साइकिल प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के बायोगैस प्लांट के लिए अभी जमीन नहीं मिल सकी है। उद्योग केंद्र के उपायुक्त अनुराग यादव बताते हैं कि 100 करोड़ रुपये का निवेश वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज ने विस्तारीकरण के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जमीन की फोटो मिलने के बाद ग्राउंड ब्रेकिंग को अनुमति
-उद्योगों को स्थापित करने में सबसे बड़ा रोड़ा जमीन बन रही है। भूमि नहीं मिलने के कारण अधिकतर निवेशकों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए है। ऐसे में जमीन का फोटो, उसके कागज आदि आदि निवेश सारथी पोर्टल पर अपलोड होने के बाद उसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए उपयुक्त माना गया है।
----------
बढ़ सकता है आंकड़ा
-निवेश पोर्टल पर लगातार उद्यमी अब भी आवेदन कर रहे हैं। लंबित आवेदक भी भूमि तलाशने में लगे हुए हैं। ऐसे में 6700 करोड़ के निवेश का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
--------
5360 करोड़ का था लक्ष्य
-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 5360 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था। उद्योग केंद्र ने इसे पूरा करते हुए बढ़ोत्तरी कर ली है। अधिकारियों की मानें तो 6700 करोड़ रुपये के 94 निवेशक तैयार है। सेरेमनी को लेकर तैयारियां पूरी हो गईं हैं। संभावना है कि बड़े निवेशकों को लखनऊ बुलाया जा सकता है। जिलास्तर पर 19 फरवरी को लेकर अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।

-----------

-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तिथि आ गई है। जिले में तैयार निवेशकों की सूची तैयार कर ली है। प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जाएगी।
अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed