फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patriotic spirit swept through the Tiranga Yatra of the Chamber of Commerce.

Shahjahanpur News: व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा में बही देशभक्ति की बयार

Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Patriotic spirit swept through the Tiranga Yatra of the Chamber of Commerce.
ओसीएफ रामलीला मैदान पर व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा में उप​स्थित लोग। स्रोतओसीएफ रामलीला मैदान
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महानगर इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला मैदान से मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ हुई। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ निकली तिरंगा यात्रा का कई जगहों पर स्वागत किया गया। सबसे आगे रथ पर भारत माता की झांकी थी। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, आकाश दीप गुप्ता, अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, राकेश गुप्ता, मुकुंद खन्ना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला लोधीपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। पार्षद रुपेश वर्मा अन्नू के नेतृत्व में निकली रैली में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह का भी सहयोग रहा। संवाद

ओसीएफ रामलीला मैदान पर व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोग। स्रोतओसीएफ रामलीला मैदान

ओसीएफ रामलीला मैदान पर व्यापार मंडल की तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोग। स्रोतओसीएफ रामलीला मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed