फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients returned saying prescription had expired

Shahjahanpur News: पर्ची खत्म होने की बात कर मरीज लौटाए

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patients returned saying prescription had expired
शाहजहांपुर। वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू से पीड़ित मरीजों को मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से मायूस होकर लौटना पड़ा। लाइन में लगे मरीजों को फिजिशियन कक्ष में पर्ची नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया गया। इसी तरह रक्त की जांच कराने वाले कक्ष का दरवाजा भी दोपहर एक बजे के बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत पर्चा बनवाने में आती है। लंबी लाइन लगने के बाद उनका नंबर आने तक ओपीडी का समय खत्म हो जाता है। मंगलवार को एक बजे के कुछ मिनट के बाद डॉक्टर को दिखाकर खून की जांच कराने पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नमूना संग्रह कक्ष के कर्मचारियों ने समय पूरा होने की बात कहकर दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद आए दूरदराज से आए मरीज दरवाजा खुलने का इंतजार कर परेशान होते रहे। खून, पेशाब की जांच कराने वाले मरीजों को अगले दिन आने की बात कहकर वापस कर दिया गया। हाल यह था कि दरवाजा बंद कर कर्मचारी बाहर खड़े हो गए। ऐसे में कक्ष के अंदर जांच कराने वाले मरीजों को बाहर आने के लिए इंतजार करना पड़ा। दूसरी ओर फिजिशियन के कक्ष नंबर छह में पर्ची खत्म होने की बात कहकर मरीजों को लौटा दिया गया। डाॅक्टर के चैंबर के बाहर खड़े मरीजों को वापस कर दिया। इस संबंध में प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed