फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Patients kept waiting, doctors did not come

जैतीपुर सीएचसी में केबिन के बाहर इंतजार करते रहे मरीज, नहीं आए डॉक्टर

Mon, 23 May 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Patients kept waiting, doctors did not come
सीएचसी में काउंटर पर दवा लेते मरीज - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। जिला मुख्यालय के अस्पतालों में सुबह 8 बजे से ही ओपीडी शुरू हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज भी जल्दी दवाई लेने का प्रयास करते हैं, लेकिन जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर डॉक्टर ही समय से नहीं पहुंचते हैं। उनके केबिन खाली पड़े रहते हैं। इसकी वजह से सीएचसी पर मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा। गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। शनिवार को भी सीएचसी में ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। यहां तमाम मरीज केबिन के बाहर बैठे डॉक्टर का आने इंतजार कर रहे थे, तो कुछ मरीज काउंटर पर फार्मासिस्ट से दवाई ले रहे थे।
विज्ञापन

खाली पड़े डाक्टर के चैंबर
सीएससी पर ओपीडी के कक्ष संख्या एक और दो में डॉक्टर शुभा को बैठकर मरीजों को देखते हैं, लेकिन शनिवार दोपहर 1:15 बजे केबिन में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जानकारी करने पर पता चला कि डॉक्टर अपनी परीक्षा देने के लिए छुट्टी पर गए हुए हैं।
विज्ञापन

मरीज कर रहे थे इंतजार
अस्पताल के अंदर बनी बेंचों पर दोपहर 1:18 बजे क्षेत्र से आए कुछ मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहे थे कि कब डॉक्टर आए और भाई अपनी तबीयत उन्हें बता सकें। लेकिन डॉक्टरों का कहीं अता पता नहीं था। पूछने पर बताया कि वह डॉक्टर साहब को दिखाने को बैठे हैं, लेकिन यहां कमरे में कोई डॉक्टर सुबह से नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वितरण काउंटर से दवा लेते मरीज
सीएचसी पर वितरण काउंटर बनाया है। जहां पर एक फार्मासिस्ट दवा वितरण करता है। शनिवार को उस काउंटर पर कुछ मरीज दवाई ले रहे थे। सुबह से डॉक्टर न आने से भीड़ भाड़ कम हो चुकी थी। पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर साहब तो नहीं हैं, पुराने पर्चे पर ही दवाई लेकर और दो दिन खाएंगे।
सीएचसी प्रभारी के आफिस में पहुंच गया मरीज
एक बजकर 35 मिनट पर क्षेत्र के पलीहुरा गांव से आया एक मरीज अस्पताल में डॉक्टरों को ढूंढता हुआ सीएचसी प्रभारी के ऑफिस में घुस गया। बोला अस्पताल में कोई डॉक्टर ही नहीं है, उसके हाथों में दर्द है दवा चाहिए। तब जाकर सीएससी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने उसके पर्चे पर दवाई लिखी।

दो डॉक्टरों का पीजी का पेपर है। वह दोनों छुट्टी लेकर पेपर देने गए। सीएचसी पर आने वाले मरीजों का विधिवत इलाज किया जाता है। - डॉ. लईक अहमद, चिकित्सा प्रभारी, जैतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed