फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pasture land vacated by SDM

एसडीएम ने खाली कराई चारागाह की जमीन

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pasture land vacated by SDM
जमीन - फोटो : अमर उजाला
चार सौ बत्तीस बीघा जमीन पर अवैध रूप से काबिज थे बारह लोग
विज्ञापन

खुटार के गांव चमराबोझी में शुक्रवार को पहुंचा प्रशासनिक अमला

एसडीएम जयपाल सिंह ने शुक्रवार को खुटार के गांव चमराबोझी में चारागाह की 432 बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि फिर से कब्जा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
गांव चमराबोझी में कई साल पहले चारागाह की भूमि पर गांव चमराबोझी के लालाराम, गंगाराम, देवसरन, जालिम, रामनरायन, रामभजन, जवाहरलाल गांव गुटैया के मनीराम, लालबिहारी, गांव टाह के बाबूराम, मोहम्मद हसन ने कब्जा कर लिया था। मामले की शिकायत की गई तो जांच में चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, कानूनगो हरी सिंह मौके पर पहुंचे। खुटार पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद पैमाइश कर चारागाह को खाली करा लिया गया। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि फिर से भूमि पर कब्जा किया गया तो कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। चारागाह की भूमि को जुतवा दिया गया है। उधर कब्जेदारों का कहना है कि उन लोगों पट्टे किए गए थे। तीन वर्ष पूर्व राजस्व टीम ने जमीन की पैमाइश कर उन्हें कब्जा दिलाया था। उन लोगों को कोई नोटिस नहीं दिया गया और शुक्रवार को पट्टे की जमीन जुतवा दी गई। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed