फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers provided feedback on station facilities by scanning a QR code.

Shahjahanpur News: क्यूआर कोड स्कैन कर यात्रियों ने दिया स्टेशन की व्यवस्थाओं पर फीडबैक

Fri, 23 Oct 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers provided feedback on station facilities by scanning a QR code.
शाहजहांपुर। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता अभियान और रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रियों को रेल जनसंवाद का क्यूआर कोड दिया गया, जिसे स्कैन कर वे अपने मोबाइल पर फीडबैक फॉर्म भर सकते हैं। पहले दिन 50 लोगों ने फीडबैक दिया।
विज्ञापन

सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि फीडबैक में स्टेशन की सफाई, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा, दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं, ट्रेनों की समयबद्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और शिकायत निवारण प्रक्रिया जैसे बिंदु शामिल रहे। यात्रियों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र ने यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान बताए। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएमआई एसके ठाकुर, पार्सल अधीक्षक शिवम सक्सेना और आरपीएफ इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सीनियर डीई ने रोजा स्टेशन पर जनसंवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed