{"_id":"6a57e9fed6950293ec0895b0","slug":"passengers-face-increased-inconvenience-due-to-delays-of-special-trains-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179068-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्पेशल ट्रेनों की देरी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्पेशल ट्रेनों की देरी से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन यह ट्रेनें अब यात्रियों की परेशानी का कारण बन रही हैं। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार को 04030 मुजफ्फरपुर स्पेशल अपने निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे के बजाय शाम 7:30 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह 05194 छपरा स्पेशल निर्धारित समय शाम 6:28 बजे के बजाय 7:56 बजे आई। वहीं, 04325 योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल का शाहजहांपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:18 बजे है, लेकिन ट्रेन के दोपहर 12:53 बजे पहुंचने की सूचना दी गई। इसके अलावा 15910 अवध-असम एक्सप्रेस भी अपने तय समय दोपहर 1:30 बजे के बजाय शाम 6:30 बजे स्टेशन पहुंची।
यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के समय पर न आने से यात्रा की पूरी योजना प्रभावित हो रही है। स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और आगे की बस या अन्य परिवहन सेवाएं भी छूट जाती हैं। संवाद