फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Passengers Allegedly Assault and Rob Roadways Conductor

Shahjahanpur News: बस परिचालक से यात्रियों की मारपीट, लूटपाट का आरोप

Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Passengers Allegedly Assault and Rob Roadways Conductor
कलान (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर नयागांव सहवेगपुर गांव के पास शनिवार सुबह करीब सात बजे बदायूं की ओर जा रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस पर सवार हुईं दो महिलाओं समेत चार यात्रियों ने सीट दिलाने को लेकर परिचालक पंकज मिश्रा से विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बाद में यात्री हमलावर हो उठे और परिचालक से मारपीट की और दो हजार रुपये लूट लिए। परिचालक की ओर से तहरीर मिलने के बाद कलान पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बस परिचालक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बस में चढ़े यात्रियों ने बेवजह सीट को लेकर तकरार करनी शुरू कर दी क्योंकि उस वक्त बस में केवल 20 यात्री बैठे और तमाम सीटें खाली थीं। यात्रियों को समझाने का प्रयास करने पर वे हमलावर हो गए। इस दौरान आरोपियों ने उनसे मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और बैग में रखे दो हजार रुपये भी लूट लिए और जबरन बस रुकवा कर उतर गए। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा के अनुसार तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed