{"_id":"6a63c3a47128aa79fe0e3af6","slug":"parthasarathi-rajagopalacharis-99th-birth-anniversary-was-celebrated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-179881-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 99वां जन्मोत्सव मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 99वां जन्मोत्सव मनाया गया
विज्ञापन
मिश्रीपुर स्थित आरसी मिशन आश्रम में उपस्थित साधक। स्रोत : आयोजक
- फोटो : samvad
शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन के गुरु परंपरा के तीसरे गुरुदेव पार्थसारथी राजगोपालाचारी का 99वां जन्मोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मिशन के अनुयायियों ने ध्यान साधना की। उन्होंने महात्मा रामचंद्र जी महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मिश्रीपुर स्थित आश्रम में केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा ने महात्मा रामचंद्र के समाधिस्थल पर पुष्प अर्पित कर जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। अभ्यासियों ने आत्मोत्थान, मानव कल्याण और विश्व बंधुत्व की कामना की। प्रशिक्षक एके गर्ग ने राजयोग की सरल साधना पद्धति को अद्वितीय बताया।
उन्होंने मिशन की वार्षिक निबंध लेखन प्रतियोगिता का पोस्टर भी जारी किया। आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि यह पद्धति गृहस्थ जीवन में ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ माध्यम है। प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल ने शांतिमय जीवन के लिए सक्षम गुरु का सानिध्य आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
आभार प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह ने व्यक्त किया। आयोजन में श्री गोपाल अग्रवाल, ममता सिंह, सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, सुनील अग्रवाल, आनंद मिश्रा, संजय सक्सेना, प्रवीण वाजपेयी, आकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिन्हा आदि का सहयोग रहा।