{"_id":"68e6b50e24ed733c8f020084","slug":"part-of-the-connecting-road-of-paharpur-village-got-submerged-in-ramganga-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154623-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामगंगा में समा गया पहाड़पुर गांव के संपर्क मार्ग का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामगंगा में समा गया पहाड़पुर गांव के संपर्क मार्ग का हिस्सा
विज्ञापन
मिर्जापुर में कटान करती रामगंगा नदी। स्रोत : जागरूक पाठक
मिर्जापुर। पहाड़पुर गांव के पास रामगंगा नदी से भूमि कटान बुधवार को भी जारी रहने से गांव की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है। नदी में पानी के तेज प्रवाह से गांव के संपर्क मार्ग का एक बड़ा हिस्सा कटकर मंगलवार को देर रात नदी में समा गया।
मार्ग का बड़ा हिस्सा कटकर नदी में गिरने के दौरान हुई तेज आवाज से घबराकर तमाम ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। सुबह होने पर गांव वाले संपर्क मार्ग के पास पहुंचे और सड़क का एक हिस्सा गायब पाकर उन्होंने कटान रोकने को सामूहिक प्रयास शुरू कर दिए। बंबू क्रेट की अस्थायी ठोकरें बहकर पानी में डूब चुकी हैं।
कटान रोकने के लिए ग्रामीण पेड़ की शाखाएं काटकर डाल रहे हैं। सड़क के किनारे की मिट्टी धंसने से वहां गहरी दरार हो गई है। इससे रात में उधर से निकलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। खास यह है कि सिंचाई विभाग का ठेकेदार अस्थायी ठोकरों का काम पूरा कराकर चला गया। उसने दोबारा कटान का जायजा लेने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन
गांव के पूर्व प्रधान ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वाले कटान रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और सिंचाई विभाग के ठेकेदार को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उनका कहना है कि रात के समय भूमि कटान से आवाजें सुनाई देने ग्रामीण डरे हुए हैं। संवाद