फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Parking contractor 's performance against auto drivers

पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ आटो चालकों का प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Parking contractor 's performance against auto drivers
पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ आटो चालकों का प्रदर्शन
डीएम विजय किरन आनंद के कड़े निर्देश के बावजूद वाहन पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे आटो रिक्शा चालकों से मनमानी वसूली करने पर आमादा हैं। इसके विरोध में शाहजहांपुर ड्राइवर यूनियन से जुड़े टैंपो और जीप चालकों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ठेकेदार और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बहादुरगंज आदि स्थानों के लिए चलने वाले आटो रिक्शा और जीप चालकों से पार्किंग ठेकेदार प्रति फेरा 80 से 100 रुपये वसूलते हैं। यूनियन की ओर से शिकायत मिलने पर डीएम विजय किरन आनंद ने नगर पालिका परिषद के ईओ को ऐसे वाहनों से दस रुपये प्रतिदिन से अधिक वसूली न कराने के निर्देश दिए थे। ईओ के कड़ाई बरतने पर दो दिन तक ठेकेदार के कर्मचारी प्रति वाहन दस रुपये वसूलते रहे, लेकिन अब उन्होंने फिर से 80 रुपये की रसीदें काटनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मचारी जोर-जबरदस्ती और मारपीट पर आमादा हो गए हैं। यूनियन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ठेकेदार के कर्मचारियों की मनमानी से डीएम का आदेश बेअसर होने के साथ वाहन चालकों का आर्थिक उत्पीड़न होने लगा है। प्रदर्शन में अमित कुमार, राजेश कुमार, मुकेश चंद्र, श्रवण कुमार, श्रीकृष्ण, मुन्ना, अवधेश कुमार, सुभाष चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed