फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pantoon Bridge,kolaghat pul

प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले कोलाघाट पर चालू होगा पैंटून पुल

Tue, 14 Dec 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pantoon Bridge,kolaghat pul
मिर्जापुर में नाव से रामगंगा नदी पार करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जलालाबाद क्षेत्र में कोलाघाट पर निर्माणाधीन पैंटून पुल 18 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की जनसभा से पहले यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त पुल को बनाने में कई माह का समय लग सकता है। इसलिए क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए वहां लोक निर्माण विभाग अस्थायी पैंटून पुल बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

अभियंताओं के अनुसार पैंटून पुल दो-तीन दिन में तैयार कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि कटरी क्षेत्र के लोग सुगमता से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हो सकें। गत 29 नवंबर की रात रामगंगा पर बने कोलाघाट के पक्के पुल का सात नंबर पिलर जमींदोज हो जाने से पुल टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया था। तभी से मिर्जापुर व कलान क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

पुल की निर्माण एजेंसी सेतु निर्माण निगम के अधिकारी मुख्यालय से तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद पुल के आसपास के कई अन्य कई पिलर के पास भूमि की मजबूती जांचने को वहां बोरिंग कर मिट्टी के नमूने ले चुके हैं, लेकिन उनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। इधर, पुल टूटने के बाद से आसपास के सैकड़ों गांवों के बाशिंदे जरूरी कामों के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव से रामगंगा को पार करके इधर से उधर आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कलान-मिर्जापुर क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़े रखने के लिए कोलाघाट पर पैंटून पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अभी तक निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर पैंटून पुल के काम में थोड़ी तेजी आई है। हालांकि, अभी तक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी केवल दस पैंटून ही एक-दूसरे से जोड़ सके जोड़ पाये हैं।
यही नहीं, पैंटून के ऊपर रखने के लिए अभी तक लकड़ी के स्लीपर और कच्चे रेतीले रास्ते पर डाली जाने वाली लोहे की चादरेें भी मौके पर नहीं हैं, लेकिन अभियंताओं के अनुसार पुल का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार को लोनिवि के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने पैंटून पुल निर्माण स्थल पर आकर स्थिति का जायजा लिया और पुल निर्माण ठेकेदार को पुल जल्दी बनाने के निर्देश दिए।

पहले पैंटून पुल की चौड़ाई नदी में पानी के बहाव को देखते 120 मीटर निर्धारित की गई थी, लेकिन पुल का निर्माण जल्द कराने के लिए नदी के उथले हिस्से में दोनों ओर बालू की बोरियों का रास्ता बनाने के साथ पुल की चौड़ाई घटाकर लगभग 90 मीटर रखी गई है। प्रयास है कि 18 दिसंबर तक पुल हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया जाए। पैंटून पुल इतना मजबूत बनाया जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों को कटरी क्षेत्र जाने मेें कोई क्कित नहीं होगी।
- राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed