फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchyat chunav

उपचुनाव : सुधांशु मिश्रा और रुचि सिंह बनीं प्रधान

Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद दो प्रधानों और एक बीडीसी सदस्य के निधन के बाद रिक्त हुईं सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। कुर्रियाकलां ग्राम पंचायत से सुधांशु मिश्रा जबकि कजरीनूरपुर से रुचि सिंह प्रधान निर्वाचित घोषित की गईं। 236 ग्राम पंचायतों के सदस्य भी चुने गए।
विज्ञापन

कांट। कुर्रियाकलां ग्राम पंचायत के उपचुनाव में सुधांशु मिश्रा मोनू (28) ने अपने पिता राकेश मिश्रा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2160 वोटों से विजय प्राप्त की। उन्हें पूरे गांव की सहानुभूति मिली। पंचायत चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी रहे पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने एक नई मिसाल पेश करते हुए चुनाव न लड़ने का एलान किया था। सुधांशु के पिता राकेश मिश्रा का ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के कुछ समय बाद असमय निधन हो गया था।
विज्ञापन

निगोही। शपथ ग्रहण से पूर्व बीमारी के कारण निगोही विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरीनूरपुर से निर्वाचित हुईं द्रोपदी देवी की बीमारी से मृत्यु हो गई थी। रिक्त हुई सीट से द्रोपदी देवी की पुत्रवधू रुचि सिंह यादव ने नामांकन कराया। मुख्य प्रतिद्वंद्वी पुष्पलता यादव ने भी नामांकन कराया। चुनाव में 1788 मतदाताओं में 1249 ने मतदान किया। सोमवार को हुई मतगणना में रुचि सिंह यादव को 666 मत मिले और पुष्पलता यादव को 585 मत। इस प्रकार रुचि सिंह यादव को 81 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसौनाखलीलपुर में रिक्त चल रहे सदस्य पद पर सोनू वर्मा, रामकुमार, सुखलाल वर्मा, नन्दकिशोर, प्रीति देवी, सुनीता देवी, विजयपाल, विमला, गुड्डी देवी, अनिल कुमार, ग्राम पंचायत ऊनकलां से जीशान, रेशमा देवी, ग्राम पंचायत खेरासंडा से हेमवती, विशेषता सिंह, शिवदयाल, आशीष, ग्राम पंचायत विक्रमपुर चकौरा से कृष्णादेवी सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सभी विजेताओं को प्रणाम पत्र दिए गए।
खुदागंज। कटरा खुदागंज ब्लॉक के पंचायत चुनाव के बाद रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के 19 वार्डों में उपचुनाव हुआ। इसमें नौ ग्राम पंचायत सदस्यों ने विजय हासिल की। वहीं विकास खंड कटरा-खुदागंज के गांव पोसिल बूथ संख्या 55 पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए उपचुनाव में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता 183 वोटों से जीते। यह सीट नरेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी वीनू गुप्ता के आठ मई को निधन से रिक्त हुई थी।

तिलहर। खंड विकास कार्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्यों की संपन्न हुई मतगणना के दौरान एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों में बराबर मत निकलने पर तहसीलदार तृप्ति गुप्ता ने लाटरी प्रक्रिया अपनाकर मतगणना संपन्न कराई। निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायत इस्माइलपुर नवादा, बिहारीपुर मुड़िया, चौढेरा चौढेरी, बरहा मोहब्बतपुर, मिल्कीपुर , पिथनापुर, छकड़ापुर, राजनपुर और ताल्वीपुर दियुरिया के नौ बूथों पर 15 वार्ड के ग्राम पंचायत सदस्यों का मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 364 ग्राम पंचायत के सदस्य पद रिक्त थे जिनमें से 346 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। तीन पद नामांकन पत्र न आने के कारण आज भी रिक्त हैं। 15 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को मतगणना हुई। उन्होंने बताया कि बिहारीपुर मुड़िया के वार्ड संख्या 6 में प्रत्याशी कुसुमा देवी एवं दमयंती सिंह के बराबर मत 29-29 निकले। इसके बाद तहसीलदार तृप्ति गुप्ता की मौजूदगी में लॉटरी प्रक्रिया के तहत कुसुमा देवी विजयी घोषित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed