फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

मतगणना स्थल पर गुंडागर्दी करने पर गोली मारने के आदेश

Sun, 25 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
जैतीपुर। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आए एसडीएम तिलहर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ या मतगणना स्थल पर गुंडागर्दी करने वाले को गोली मारने के आदेश हैं। शरारती तत्वों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल जैतीपुर का मतगणना स्थल कस्बे के एक इंटर कॉलेज में होता आ रहा है, जिसे बदलवाने के लिए कुछ प्रत्याशी बीती नौ मार्च को ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय में धरने पर बैठे थे। दूसरे दिन शाम को खंड विकास अधिकारी के मतगणना स्थल बदलाने के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया था, लेकिन दोबारा उसी कॉलेज को मतगणना स्थल बनाने की सूचना पर प्रधान पद के प्रत्याशी ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम से मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से मतगणना स्थल पर धांधली होने की आशंका जताई तथा दोबारा उसे कॉलेज को मतगणना स्थल बनाए जाने की नाराजगी व्यक्त की। इस पर एसडीएम तिलहर ने उन लोगों को समझाते हुए कहा कि प्रशासन अपने हिसाब से कार्य कर रहा है। पहले मतगणना स्थल को कॉलेज में बोर्ड की परीक्षाओं के चलते बदला गया था। दूसरा जगह मतगणना स्थल बनाने के लिए देखी गई, लेकिन वहां व्यवस्थाएं नहीं हैं। बोर्ड की परीक्षाएं टलने के बाद मानक के अनुरूप विद्यालय को ही मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा कि अगर केंद्र या मतगणना स्थल पर कोई गुंडागर्दी होती है, तो उसे सीधे गोली मारने के आदेश हैं। इसलिए सभी लोग प्रशासन पर भरोसा रखें और अपने अपने चुनाव पर ध्यान दें। अगर कहीं कोई समस्या है तो उन्हें तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed