फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   panchayat chunaaav

पंचायत चुनाव: नामांकन केंद्रों पर भीड़ बेसुमार, सामाजिक दूरी दरकिनार

Sun, 18 Apr 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunaaav
नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों की लाइन का निरीक्षण करते डीएम व एसपी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन शनिवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग सभी नामांकन केंद्रों पर सुबह से देर शाम तक लाइनें लगी हैं। ब्लाक कार्यालयों पर प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए नामांकन किए गए। नामांकन केंद्रों पर संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने कोविड गाइडलाइन जमकर धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत के 47 वार्ड सदस्यों के पद, 1069 ग्राम प्रधान, 12951 ग्राम पंचायत सदस्यों और 1169 क्षेत्र पंचायत सदस्यों पद हैं। शनिवार को पहले दिन हुए नामांकन के दौरान सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। कलक्ट्रेट के मुख्य भवन में चकबंदी अधिकारी न्यायालय में बनाए गए आरओ कक्ष की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरीकेडिंग की गई है। आरओ कक्ष में बनाए गए दोनों पटलों पर सुबह आठ बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह नौ बजे तक 30 प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक पहुंचे। इसके बाद भीड़ बढ़ती चली गई और दोनों पटलों को जाने के लिए लंबी कतारें लग गईं। खास बात यह है कि लाइनों में खड़े लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों से दोपहर दो बजे तक नामांकन कराने वालों में खुटार प्रथम से एमएलसी जयेश प्रसाद केेेे छोटे भाई जीवेश प्रसाद की पत्नी राधिका प्रसाद, भावलखेड़ा प्रथम से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव की पत्नी ममता यादव, मदनापुर के वार्ड 36 से हाल ही में बसपा छोड़कर सपा मेेें शामिल हुए सुरेश गौतम, कांट प्रथम से पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह की पत्नी सुरक्षा सिंह, सिंधौली प्रथम से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह की पत्नी गीता सिंह और कांट द्वितीय वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा की पत्नी कुसुम मिश्रा शामिल हैं। नामांकन पत्र जमा करने का समय शाम पांच बजे नियत किया गया, लेकिन जो लोग नियत समय तक कतारों में शामिल हो गए, उनके नामांकन पत्र बाद में जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीआईपी प्रत्याशी को आगे बढ़ाने पर किया हंगामा
जिला पंचायत कार्यालय में दो घंटे से लाइन में खड़े कई प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक उस वक्त हंगामा करने लगे, जब बाद मेेें वहां पहुुंचे कुछ विशिष्ट श्रेणी के प्रत्याशियों को पुलिस वालों ने लाइनों में आगे खड़ा करना शुरू कर दिया। तिलहर के वार्ड तृतीय से बतौर प्रस्तावक पत्नी प्रतिभा यादव का नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने इसका विरोध किया तो अन्य प्रत्याशियों भी हंगामा करने लगे। प्रमोद ने मोबाइल पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से संपर्क कर नामांकन का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया।
दरोगा और एक प्रत्याशी मिले पॉजिटिव
नामांकन से पहले प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों की कोरोना जांच की गई। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सदर थाने के एसएसआई संजय राजपूत की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे उन्हें घर भेज दिया गया। उधर, भावलखेड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर एक प्रत्याशी कोविड जांच में पॉजिटिव पाए गउ, जिससे उन्हें नामांकन कराने से रोक दिया गया। उनका नामांकन पत्र परिवार के एक अन्य सदस्य के जरिये आरओ को दिया गया।
भावलखेड़ा में 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित
रौसर कोठी। भावलखेड़ा ब्लॉक में नामांकन से पहले प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों की जांच की गई। भावलखेड़ा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरीश कुमार मौर्य के निर्देशन में मनीष वर्मा, आरती कुशवाहा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शाम पांच बजे तक 250 लोगों की जांच की। जांच में बाड़ीगांव से प्रधान पद की प्रत्याशी यासमीन समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को होम क्वारंटीन रहने के लिए भेज दिया गया।
तिलहर में सभी सात काउंटरों पर रही भीड़
तिलहर। खंड विकास कार्यालय पर नामांकन को लेकर सुबह से शाम तक भारी भीड़ लगी रही। शनिवार को यहां कुल 71 ग्राम पंचायतों में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया। देर शाम तक नामांकन कराने वालों की लंबी कतारें लगी रहीं। कोविड-19 की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लॉक के बाहर प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों की जांच करती रही।
निगोही में अदेय प्रमाण पत्रों के लिए मारामारी
निगोही। नामांकन कराने के लिए विकास खंड परिसर में प्रधान और वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों की भीड़ रही। स्क्रीनिंग और तलाशी के बाद लंबी लाइनों में लगे प्रत्याशी कड़ी धूप में तपते रहे। उन्हें जिला पंचायत के अदेय प्रमाण पत्र के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ी। महिलाओं ने भी हिम्मत नहीं हारी, वह भी अदेय प्रमाण पत्र प्राप्ति के लिए खिड़की पर डटी रही। इस बीच कई प्रत्याशी समर्थकों के जुलूस लेकर पहुंच गए, लेकिन उन पर नियंत्रण रखने में पुलिस बेबस दिखाई दी।
जैतीपुर में रहीं अव्यवस्थाएं
जैतीपुर। नामांकन को ब्लॉक में प्रत्याशियों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। ब्लॉक गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम अंदर आने वाले प्रत्याशियों का तापमान चेक कर रही थी तो वहीं न्याय पंचायत वार बनी खिड़कियों पर प्रत्याशियों को भीड़ इकट्ठी होती रही। व्यवस्था के नाम पर थाने के चौकीदारों को लगाया गया था जिनसे भीड़ में शामिललोगो में कोई भय नहीं दिखा। दोपहर दो बजे खंड विकास अधिकारी डॉ. विजय प्रताप यादव ने माइक से प्रत्याशियों को दूरी बना कर खड़े होने की अपील की साथ में आए अन्य समर्थकों से बाहर जाने के लिए कहा तो पुलिस भी सक्रिय हुई।
पुवायां में एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे लोग
पुवायां। पुवायां ब्लॉक में बने नामांकन केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के दिखे और सामाजिक दूरी की भी परवाह नहीं की। नामांकन दो दिन तक होना है, लेकिन दूसरे दिन ज्यादा भीड़ होने की आशंका के चलते तमाम लोग पहले ही दिन नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे।

किन्नर भी दावेदार, जमा किया नामांकन
पुवायां। पुवायां में शनिवार को गुड्डू किन्नर ने भी नामांकन कराया। गुड्डू ने घनश्यामपुर खुर्द से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वह साथी किन्नरों को लेकर नामांकन कराने पहुंचे। गुड्डू ने कहा के लोगों से राय मशविरे के बाद ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। संवाद

नामांकन करने जाते प्रत्याशी की तलाशी लेती एलआईयू पुलिस । संवाद

नामांकन करने जाते प्रत्याशी की तलाशी लेती एलआईयू पुलिस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

शाहजहांपुर में जिला पंचायत चुनाव सदस्य पद का नामांकन करने अधिक सख्या में जाते लोगों को रोकती पुल?

शाहजहांपुर में जिला पंचायत चुनाव सदस्य पद का नामांकन करने अधिक सख्या में जाते लोगों को रोकती पुल?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed