फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pakistani flag posted on WhatsApp status accused arrested in shahjahanpur

Shahjahanpur News: पाकिस्तान का झंडा व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 15 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pakistani flag posted on WhatsApp status accused arrested in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के तिलहर में एक युवक को पाकिस्तान का झंडा लहराने का स्टेटस व्हाट्सएप पर लगाना भारी पड़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला घेरचौबा निवासी फुरकान ने वीडियो बनाई। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए वीडियो का स्टेटस अपने व्हाट्सएप पर लगाया। एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने इस मामले में 12 अगस्त को थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


मौजमपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक फुरकान की तलाश शुरू की। बुधवार को दिन में करीब दो बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed