{"_id":"6ada76021eb55a528f062a4c","slug":"paddy-procurement-begins-at-the-roza-mandi-following-the-mlas-firm-intervention-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188143-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधायक की सख्ती के बाद रोजा की मंडी में शुरू हुई धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधायक की सख्ती के बाद रोजा की मंडी में शुरू हुई धान खरीद
विज्ञापन
रोजा मंडी समिति परिसर में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते विधायक अरविंद सिंह। संवाद
- फोटो : Samvad
रोजा। रोजा मंडी समिति में बृहस्पतिवार को ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सरकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों के बाहर व्यापारियों के धान के ढेर और किसानों का धान न तौले जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। तहसीलदार सदर को मौके पर बुलाकर किसानों के धान की तत्काल तौल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद आरएफसी के क्रय केंद्र पर दो किसानों से 150 क्विंटल धान की खरीद की गई। हालांकि कागजी प्रक्रिया पूरी न होने से खरीद ऑनलाइन दर्ज नहीं हो सकी।
विधायक ने मंडी सचिव धनंजय कुमार सिंह को क्रय केंद्रों के सामने व्यापारियों के धान के ढेर हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान उतारने की जगह नहीं मिली तो वे बिचौलियों को कम दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने सभी केंद्रों पर मजदूरों के आईडी कार्ड बनवाने, धान माफिया पर नजर रखने और मंडी गेट पर डिजिटल ग्रेन मॉइस्चर मीटर लगाने के निर्देश दिए।
पिपरौली निवासी किसान लखविंदर सिंह और ढकिया परवेजपुर निवासी अनूप सिंह ने कागजात में कमी बताकर धान न तौलने की शिकायत की। विधायक ने तहसीलदार को कागजात का तत्काल सत्यापन कराने के लिए कहा। साथ ही डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडेय को फोन पर रोजा मंडी में तौल बढ़ाने और किसानों का धान उनकी संबंधित तहसील के क्रय केंद्रों पर तौलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पुवायां और बंडा के 13 क्रय केंद्रों पर नहीं शुरू हो सकी धान खरीद
पुवायां। एसडीएम सदानंद सरोज के निरीक्षण में पुवायां मंडी परिसर में पांच और बंडा मंडी में आठ क्रय केंद्र ऐसे मिले, जहां धान खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है।
पुवायां मंडी में धान खरीद के लिए 15 और बंडा मंडी में 19 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। डीएम ने 12 अक्तूबर से धान खरीद शुरू करने के निर्देश दिए थे और खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। पुवायां मंडी में कई क्रय केंद्रों पर अब तक धान खरीद शुरू ही नहीं हो सकी। किसान धान लेकर मंडी में पड़े हैं लेकिन खरीद नहीं की जा रही है।
एसडीएम ने बृहस्पतिवार को पुवायां और बंडा में मंडी में क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पुवायां में पांच और बंडा में आठ क्रय केंद्र ऐसे मिले, जहां अब तक धान खरीद की शुरुआत ही नहीं की गई थी। यह हाल तब है, जब अधिकांश किसान धान को आढ़तों और राइस मिलों को बेच चुके हैं। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।

रोजा मंडी समिति परिसर में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते विधायक अरविंद सिंह। संवाद- फोटो : Samvad