फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   overspeeding car hits locals and a tree two dies in accident

शाहजहांपुर: अनियंत्रित कार लोगों को टक्कर मारती हुई पेड़ से टकराई, दो की मौत

Sun, 19 Jun 2022 01:50 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Jun 2022 01:50 PM IST
सार

विपिन की नहर पुल के पास हेयर कटिंग की दुकान है और कौशल खेत की रखवाली करने गया था। पास में बैठे मकसूदापुर के 12 वर्षीय भूरा और 15 वर्षीय वरुण घायल हो गए हैं। कार सवार अंकुल और नितिन को भी चोटें आई हैं। घायलों को बंडा सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
overspeeding car hits locals and a tree two dies in accident
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शनिवार दोपहर बंडा थाना क्षेत्र में गांव मकसूदापुर के करीब शारदा नहर पुल के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास खाना खा रहे दो युवकों की कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

बंडा निवासी अंकुल गुप्ता अपने भाई नितिन गुप्ता और मां, दो बच्चों के साथ शादी समारोह से कार से घर लौट रहे थे। बंडा बिलसंडा मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। पेड़ के पास खाना खा रहे गांव मकसूदापुर निवासी 20 वर्षीय कौशल और गांव उदरा निवासी 20 वर्षीय विपिन की कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


विपिन की नहर पुल के पास हेयर कटिंग की दुकान है और कौशल खेत की रखवाली करने गया था। पास में बैठे मकसूदापुर के 12 वर्षीय भूरा और 15 वर्षीय वरुण घायल हो गए हैं। कार सवार अंकुल और नितिन को भी चोटें आई हैं। घायलों को बंडा सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed