{"_id":"b735b6cb325b4db63f9b623d615e16b4","slug":"overloading-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ा रहे गन्ना भरे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक रूल की धज्जियां उड़ा रहे गन्ना भरे ट्रक
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने से भरे ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन एआरटीओ और पुलिसकर्मी इन ट्रकों को पकड़कर चालान करने की जरूरत नहीं समझते हैं।
गन्ने का सीजन शुरू होते ही नगर के लोगों को तमाम तरह की परेशानी शुरू हो जाती है। काफी ऊंचाई तक गन्ना भरकर गुजरने वाले ट्रक लगभग रोजाना ही बिजली के तारों और केबल को तोड़ जाते हैं। सुबह लाइनमैन की तलाश शुरू कर बिजली सही करानी पड़ती है। इसके अलावा गन्ने के ट्रक रोज ही जाम का कारण भी बनते हैं। इसके लिए कई बार कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं।
गन्ने के ट्रकों से कई बार दुर्घटनाएं होने के बाद भी आज तक इन पर रोक लगाने और ट्रकों में नियमानुसार गन्ने की ढुलाई करने के लिए शिकंजा नहीं कसा गया। जिस कारण ट्रकों में गन्ने की ऊंचाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि एआरटीओ को ऐसे ट्रकों को पकड़कर चालान करना चाहिए।