{"_id":"62699433f21a7b48400ac57f","slug":"overloaded-overturned-on-magic-highway-infant-died-12-injured-shahjahanpur-news-bly48296706","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटा मैजिक वाहन, दुधमुंहे बच्चे की मौत, 12 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पलटा मैजिक वाहन, दुधमुंहे बच्चे की मौत, 12 लोग घायल
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की गाड़ी में बैठा घायल मैजिक चालक अरुण कुमार
- फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर से 18 सवारियां लेकर चला मैजिक वाहन पुवायां में जसवंत पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर पलट गया। हादसे में दस दिन के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। मैजिक में क्षमता से तीन गुनी सवारियां थीं और छत पर भारी गठरी लदी हुईं थीं।
पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी अवधेश कुमार की पत्नी रेखा देवी ने दस दिन पहले ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे की तबीयत ठीक न होने पर अवधेश के पिता रामप्रकाश बुधवार को उसे दवा दिलाने शाहजहांपुर गए थे। दोपहर दो बजे वह और अवधेश का साला राजू मैजिक वाहन से पुवायां लौट रहे थे। जसवंत पेट्रोल पंप के पास मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में अवधेश के दस दिन के पुत्र की मौत हो गई।
रामप्रकाश, लखीमपुर के खीरी के मोहल्ला सुआगाढ़ा निवासी राजू, गांव हरना नगला के राजेंद्र, मोहल्ला कसभरा मठिया के राकेश की 39 वर्षीय पत्नी रामवती, राकेश का चार वर्षीय पुत्र वरुण सहित 12 लोग घायल हो गए। मामूली घायल लोग दूसरे वाहनों से चले गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रामप्रकाश, राजू, राजेंद्र, रामवती, वरुण को पुवायां सीएचसी पर भर्ती कराया। मैजिक चालक अरुण कुमार भी घायल हुआ है, उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। दुधमुंहे बच्चे की मौत पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। तहरीर नहीं मिलने के कारण बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
अंदर ठूंस कर भरीं थीं सवारियां, तीन लोग थे पायदान पर लटके
हादसे में बच्चे की मौत से बाबा रामप्रकाश बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि मैजिक वाहन में अंदर ठूंस कर सवारियां भरने के बाद मैजिक चालक ने ऊपर काफी सामान भी लाद लिया। इसके बाद तीन सवारियां पायदान पर भी लटकी हुई थीं। वाहन की गति भी तेज थी। ओवरलोड और तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।

पुवायां में शाहजहांपुर रोड इसी मैजिक वाहन के पलटने से हुई बच्चे की मौत- फोटो : POWAYAN

पुवायां सीएचसी पर मौजूद घायल रामवती और उनका पुत्र वरुण- फोटो : POWAYAN