{"_id":"ef4cab2a3f950c5a258e38203eb9e410","slug":"over-inspector-si-puwayan-run-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर से ज्यादा एसआई चलाते हैं पुवायां कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर से ज्यादा एसआई चलाते हैं पुवायां कोतवाली
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां कोतवाली जिले की महत्वपूर्ण कोतवाली है। पीलीभीत, खीरी जिलों की सीमा सटे होने और हाईवे के किनारे स्थित होने के चलते भी यह कोतवाली सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम् है, लेकिन पिछले साढ़े तीन वर्ष से कोतवाली को इंस्पेक्टर कम और एसआई ज्यादा चला रहे हैं। वर्तमान समय में भी कोतवाली का प्रभार एसआई के पास है।
चार सितंबर 12 को इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को कोतवाली का प्रभार सौंपा गया, लेकिन वह मात्र एक महीने से अधिक ही कोतवाली में टिक सके। 18 अक्तूबर 12 को उनका तबादला हो गया। इसके बाद कोतवाली की कमान एसआई इफ्तेखार अहमद को सौंपी गई और वह छह नवंबर 12 से तीन जुलाई 14 तक लंबी पारी खेलने के बाद कोतवाली से विदा हुए।
तीन जुलाई 14 से 19 दिसंबर 15 तक इंस्पेक्टर यतेंद्र बाबू भारद्वाज पुवायां में बतौर कोतवाल तैनात रहे। उनको यहां से लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने 20 फरवरी 15 से कोतवाली की कमान संभाली, लेकिन मात्र छह माह बाद उन्हें भी 20 अगस्त 15 को यहां से हटाकर एसआई राजकुमार सिंह यादव को चार्ज सौंप दिया गया। राजकुमार यादव का गैर जनपद तबादला होने पर 13 जनवरी 16 से कोतवाली का चार्ज एसआई रामकृष्ण कठेरिया के पास है।