फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Over 400 birth and death certificates pending, applicants upset

Shahjahanpur News: 400 से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र लंबित, आवेदनकर्ता परेशान

Tue, 17 Feb 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Over 400 birth and death certificates pending, applicants upset
जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।
शाहजहांपुर। नगर निगम में आने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन तहसील स्तर पर अटक रहे हैं। ऐसे 400 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र लंबित हैं। एसआईआर की आड़ लेकर प्रमाणपत्रों को जारी नहीं किया जा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम में रोजाना करीब 45 से 50 जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन आते है। निगम से एक हफ्ते में प्रमाणपत्र जारी हो जाते हैं मगर तहसील में पेच फंस जाता है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय में 21 दिन के अंदर जन्म या मृत्यु के प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया जाता है। आवेदन करने के बाद सफाई एवं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक जांच करते हैं। उनकी रिपोर्ट लगने के बाद एक सप्ताह के अंदर प्रमाणपत्र जारी हो जाता है। 21 दिन से एक साल तक के आवेदन सीएमओ कार्यालय भेजे जाते हैं। इसमें भी नगर निगम के सफाई एवं खाद्य सुरक्षा निरीक्षक की जांच रिपोर्ट लगती है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद ये आवेदन जारी किए जाते हैं। आवेदनकर्ता के बाद नगर निगम की ओर से कोड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है। इसके बाद इनका प्रमाणपत्र जारी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तहसील से एक साल से ऊपर के प्रमाणपत्र हैं अटके
एक साल से ऊपर जो भी जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं, उसका आवेदन नगर निगम में किया जाता है। फिर फाइल बनाकर एसडीएम सदर कार्यालय में भेजी जाती है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जांच रिपोर्ट लगाकर भेजते हैं। करीब दो माह से तहसील स्तर से स्वीकृत होने वाले जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें एसडीएम के हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। नगर निगम के कर्मचारी ऑफलाइन आवेदन की फाइल लेकर तहसील जाते हैं, लेकिन इन पर स्वीकृति नहीं मिलती है। इससे करीब चार सौ से ज्यादा आवेदनकर्ता भटक रहे हैं। उनको अपने जरूरी कामों में प्रमाणपत्र लगाना है। तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि एसआईआर अभियान की वजह से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का काम नहीं हो रहा है।
-----
प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- 21 दिन के लिए : मां-पिता या बेटे की ओर से शपथ पत्र
- 21 दिन से एक वर्ष तक : मां या पिता की ओर से शपथ पत्र
- एक साल से ऊपर के लिए : मां या पिता और दो गवाह के शपथपत्र
- एक दिन में 40 से 50 आवेदन बनने के लिए आते हैं प्रार्थना-पत्र
- 55 रुपये बोर्ड की फीस होती है जमा
- 10 रुपये पोर्टल की फीस जमा होती है
---------
बेटे का पुराना ऑफलाइन जन्म प्रमाणपत्र बना हुआ है। इसको ऑनलाइन बनवाने के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में बनकर मिल जाएगा। अभी नहीं मिला है।
- तनवीर अहमद, सिंजई
--
ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए 15 दिन पहले प्रार्थनापत्र दिया था। दो बार चक्कर लगा चुके हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रमाणपत्र तैयार होकर मिल जाएगा।
- वसीम, मानूजई, दलेलगंज
--
एक माह पहले मां की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। प्रमाणपत्र जल्द जारी होने की बात की जा रही है। प्रमाणपत्र जारी होने पर बैंक संबंधित कार्य शुरू हो पाएंगे।
- गणेश सक्सेना, बाडूजई प्रथम
--
बच्चे की उम्र एक वर्ष से ऊपर हो गई है। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए काफी दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसडीएम सदर के यहां से स्वीकृत होकर नहीं आ पाया है।
- जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।
--
जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए हैं कि तय समय पर जारी किया जाए। तहसील स्तर पर बनने वाले प्रमाणपत्रों के लिए संंबंधित अधिकारी से बात की जाएगी।

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
--
नगर निगम से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आने वाली पत्रावलियों की जांच करके लगातार स्वीकृत किया जा रहा है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी बड़ी संख्या में पत्रावली लेकर आते हैं। इसमें थोड़ा समय लग जाता है। जांच के आधार पर ही प्रमाणपत्र बनाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।
- संजय पांडेय, एसडीएम सदर

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

जावेद, गढ़ी गाड़ीपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed