{"_id":"65e775f2dcdd947abe029ba9","slug":"outsourcing-nursing-staff-did-not-receive-salary-for-three-months-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-114522-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ को तीन माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ को तीन माह से नहीं मिला वेतन
Wed, 06 Mar 2024 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवारों को जीवनयापन करने में परेशानी हो रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जब सुनवाई नहीं की तो मंगलवार को कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दुर्गेश यादव को सौंपा।
बताया कि वे लोग राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर्ष इंटरप्राइजेज कंपनी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर पांच वर्ष से कार्यरत हैं। उनका मासिक वेतन 17,875 रुपये है। 111 स्टाफ नर्स का वेतन पिछले तीन महीने से नहीं दिया जा रहा है। वहीं, आउटसोर्सिंग स्टाफ जैसे ओटी टेक्नीशियन, क्लर्क, वार्ड बॉय आदि को वेतन लगातार दिया जा रहा है। सिर्फ नर्सिंग स्टाफ का वेतन रोका गया है। कहा कि बुधवार तक सभी कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने पर सात मार्च से आउटसोर्सिंग नर्सिंग स्टाफ पूर्णरूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अनिमेष कश्यप, जयवीर यादव, मूलचंद्र, प्रीति वर्मा, नितिन, सुमित शर्मा, उर्मिला, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
-- -
वेतन के लिए शासन को पत्र भेजा है, वहां से निर्देश आने के बाद वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज