फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Outsiders found in mosque, police sent them back

Shahjahanpur News: मस्जिद में मिले बाहरी लोग, पुलिस ने वापस भेजा

Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Outsiders found in mosque, police sent them back
खुटार। हिंदूवादी संगठनाें की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोग गांव नवदिया नवाजपुर की मस्जिद में रुके मिले। पुलिस ने सभी को यहां से रवाना कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया था कि यह लोग दिन में गांव के कुछ लोगों के घरों में रहते हैं और रात में मदरसा और मस्जिद में चले जाते हैं। हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा और राजेश अवस्थी ने इसकी सूचना खुफिया विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी थी। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और बाहर से आए लोगों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस को मस्जिद में लगभग 40 लोग मिले। इनमें 13 लोग बाहरी थे। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उनके आधार कार्ड की जांच की तो उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा के लोग पाए गए। उन्होंने बताया कि वे तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैंं और धर्म का प्रचार करने के लिए तीन दिन से गांव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि सभी लोगों को तत्काल अपने घर वापस जाने के लिए कह दिया गया। साथ ही गांव में रुकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed