फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Osif released a souvenir of Ramlila

ओसीएफ रामलीला की स्मारिका का विमोचन

Sat, 26 Sep 2015 08:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 26 Sep 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन
आयुध वस्त्र निर्माणी के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने ओसीएफ इस्टेट श्रीराम लीला एवं प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

निर्माणी के केंद्रीय सभागार में आयोजित विमोचन समारोह में महाप्रबंधक श्री शर्मा ने ओसीएफ की रामलीला और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसके गुणवत्तापरक विस्तार पर जोर दिया। समिति के महासचिव सौरभ सिंह ने विमोचन से पूर्व स्मारिका की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक के सत्यनारायणा, अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ सहित अधिकारीगण, जेसीएम कार्य समिति के सदस्य, यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्मारिका का संपादन ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने किया है। संचालन एसएम अजमल के किया।

सांस्कृतिक सदन का किया लोकार्पण
शाहजहांपुर। ओसीएफ  इस्टेट में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पीछे सांस्कृतिक सदन का लोकार्पण किया गया। दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष आशा रानी शर्मा ने सांस्कृतिक सदन का फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस सदन का बेहतर उपयोग किया जाए, ऐसी उनकी कामना है। इस अवसर पर निर्माणी के अधिकारी, जेसीएम, कार्यसमिति, यूनियन, एसोसिएशन एवं महिला कल्याण समिति के पदाधिकारी तथा इस्टेट निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यप्रबंधक प्रशासन सौरभ सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed