{"_id":"6a89df268b38434aee065b1b","slug":"order-to-withhold-the-salaries-of-three-individuals-including-the-teacher-in-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182456-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित तीन लोगों का वेतन रोकने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित तीन लोगों का वेतन रोकने का आदेश
विज्ञापन
पुवायां। कंपोजिट स्कूल मुकीमपुर में शनिवार सुबह स्कूल बंद होने की शिकायत पर बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ से जांच कराई। निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक के देर से पहुंचने और एक सहायक शिक्षक के अनुपस्थित मिलने पर संबंधित शिक्षकों का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वीडियो के माध्यम से स्कूल बंद होने की सूचना मिली थी। वीडियो में स्कूल के गेट पर ताला लगा दिखाई दे रहा था। बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने करीब पौने नौ बजे स्कूल पहुंचकर जांच की। उन्हें इंचार्ज प्रधानाध्यापक संगीता राठौर स्कूल में मिलीं, जबकि सहायक शिक्षक आरती मिश्रा अनुपस्थित थीं।
जांच में सामने आया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी समय से स्कूल नहीं पहुंचते हैं। रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रतिभा गुप्ता, सहायक शिक्षक संगीता राठौर के देर से आने और सहायक शिक्षक आरती मिश्रा के अनुपस्थित रहने पर अगस्त माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। तीनों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो शिक्षकों का वेतन रोका
शाहजहांपुर। जिला विकास अधिकारी के 19 अगस्त को जैतीपुर के प्राथमिक विद्यालय शाहबाद के निरीक्षण में कार्यरत दोनों शिक्षक अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, भवन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति सुधारने, शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने, छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। संवाद