फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Oppressive humidity causes distress; no signs of rain.

Shahjahanpur News: उमस ने किया बेहाल, बारिश के नहीं बन रहे हैं आसार

Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Oppressive humidity causes distress; no signs of rain.
धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप और पूर्वी हवा चलने से उमस का असर बढ़ने से लोग बेहाल हो गए हैं। अधिकतम तापमान में वृद्धि के असर से गर्मी भी बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान और उमस में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 65 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। रविवार को मौसम शुष्क रहने के साथ तापमान और उमस में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed