{"_id":"5991b35d4f1c1b47688b4a05","slug":"oppression-of-health-minister-s-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेतुके बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सामाजिक संगठन जनता की आवाज और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल में शहीद उद्यान गेट से लेकर शहीद प्रतिमाओं तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
बीते दिन सपा लोेहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बच्चों की अकाल मौतों को मुद्दा बनाकर पुत्तू लाल चौराहा पर उग्र प्रदर्शन करके प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका था। इसी घटना के विरोध में भाकपा और जनता की आवाज के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। शहीद उद्यान गेट पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला तैयार कर उसे नगरपालिका कार्यालय कैंपस में शहीद प्रतिमाओं के समक्ष फूंक दिया।
इस मौके पर जनता की आवाज के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा गोरखपुर की घटना पर दिए गए स्वास्थ्य मंत्री ने बयान को शर्मनाक बताया। कहा, यह सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। भाकपा के वरिष्ठ नेता रामशंकर लाल ने कहा कि देश-प्रदेश मेें अपराधों की बाढ़ आई है, लेकिन मोदी और योगी देश को नफरत की आग में झोंकने पर आमादा हैं। भाकपा नेता ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की। साथ ही और केंद्र सरकार मृतक बच्चों के घरवालों को 25-25 लाख रुपये मुुआवजा की मौंग की। प्रदर्शन में सोनी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनुराधा, सुरेश कुमार, अतर सिंह राणा, अतीक अहमद, रूपा शर्मा, अमन गुप्ता, प्रमोद कुमार, रचना, लक्ष्मी, सुधा, शकील मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
000
समाजवादी किसान संघ ने की कार्रवाई की मांग
समाजवादी किसान संघ का शिष्टमंडल कलक्ट्रेट में डीएम से मिला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में गोरखपुर कांड की सीबीआई जांच के साथ दोषियों पर अतिशीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष लल्ला सिंह यादव, संजीव कुमार, शिवपाल सिंह, हरिपाल सिंह, कफील अहमद, साजिद खां, विपिन यादव आदि शामिल रहे।