{"_id":"5730a3514f1c1b0b0a919a74","slug":"opposes-the-plan-to-close-the-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग बंद करने की योजना का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग बंद करने की योजना का किया विरोध
Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग बंद करने की योजना का किया विरोध
Link Copied
पूर्वोत्तर रेलवे की पीलीभीत ब्रांच लाइन पर स्थित टिकरी क्रासिंग को रेल प्रशासन द्वारा बंद कर दिए जाने की योजना बनाए जाने से आसपास के ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। टिकरी क्षेत्र के तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में धरना दिया। बाद में ग्रामीणों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह से मिला और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर क्रासिंग बंद कराने का निर्णय निरस्त कराने की गुहार की। ज्ञापन में कहा गया है कि टिकरी स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 62 सी से टिकरी समेत भंडेरी, कटिया, रखिया, मूढ़ा, इमलिया, खिरिया, सहतेपुर, फत्तेपुर आदि गांवों के हजारों लोगों का रोजना आवागमन होता है। क्रासिंग बंद हो जाने पर इन गांवों के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय तक जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि यदि क्रासिंग बंद करना आवश्यक हो तो वहां फ्लाई ओवरब्रिज अथवा रेलवे अंडरपास बनाया जाना चाहिए। धरना-प्रदर्शन में ग्राम प्रधान जगवत्ता देवी, पुष्पा देवी, परमेश्वर दीन, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार, माधुरी, संतोष मौर्य, गंगादीन, रामचंद्र, महिपाल, रामरतन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।