फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Opponents crumble against Shreyansh and Satendra's bowling; Victory Warrior emerges victorious.

Shahjahanpur News: श्रेयांश और सतेंद्र की गेंदबाजी के आगे विपक्षी पस्त, विक्ट्री वॉरियर विजयी

Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Opponents crumble against Shreyansh and Satendra's bowling; Victory Warrior emerges victorious.
शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में स्थित मैदान पर शुक्रवार को हुए मैच में विक्ट्री वॉरियर ने शाहजहांपुर पैंथर्स को 169 रनों से हरा दिया। श्रेयांश और सतेंद्र की घातक गेंदबाजी ने विपक्षी टीम को महज 74 रन पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्ट्री वॉरियर के ओपनर बल्लेबाज कुनाल गुप्ता ने 55 और आयुष शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली। कप्तान राघव मिश्रा ने 41 और मोहम्मद कबीर ने 36 रन बनाए। राघव ने सात चौके लगाए। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 243 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर पैंथर्स की टीम 7.4 ओवर में दस विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई। श्रेयांश और सतेंद्र ने घातक गेंदबाजी कर टीम को सस्ते में आउट कर दिया। छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। टीम के लिए अनंत वाजपेयी ने सबसे ज्यादा 13 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
क्रिकेट का ट्रायल कल



शाहजहांपुर। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 ट्रायल मैच का आयोजन 28 जून को सुबह सात बजे जीएफ कॉलेज क्रिकेट मैदान पर होगा। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि जिन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पंजीकरण फाॅर्म भरे थे, केवल वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed