{"_id":"66ea0c62c8825eca91074c84","slug":"operation-of-e-buses-stopped-due-to-cutting-of-culvert-in-new-city-kakra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-127347-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: न्यू सिटी ककरा में पुलिया कटने से ई-बसों का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: न्यू सिटी ककरा में पुलिया कटने से ई-बसों का संचालन बंद
Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर खड़ी ई-बसें। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के किनारे बसे न्यू सिटी ककरा में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इससे पुलिया कटने से ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया।
सिटी बस ट्रांसपोर्ट की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक 25 ई-बसों का संचालन किया जाता है। जुलाई में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने पर न्यू सिटी ककरा में बाढ़ का पानी पहुंच गया था। इससे ई-बसों की बैटरियां भी खराब हो गईं, जिससे ई-बसों का संचालन बंद हो गया था। बाढ़ का पानी कम होने के बाद फिर से ई-बसों का संचालन शुरू करवाने का प्रयास किया गया। कुछ ई-बसों की बैटरियां खराब होने से नहीं चल सकी।
अब भी सात ई-बसें बैटरी न बदलवाने के कारण खड़ी हैं। इसी बीच एक बार फिर से गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा, जिसको ध्यान में रखकर ई-बस संचालन प्रबंधक संदीप लाहा ने सभी ई-बसों को जीआईसी खेल मैदान में शिफ्ट करवा दिया और वहीं से संचालन हो रहा था। इस बीच इन बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन ले जाया जा रहा था, लेकिन मंगलवार को गर्रा नदी का पानी बढ़ने से न्यू सिटी ककरा में पुलिया कटने से ई-बसें चार्जिंग स्टेशन तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद सभी ई-बसों को जीआईसी खेल मैदान पर ही खड़ा कर दिया गया।
प्रबंधक संदीप लाहा का कहना है कि बाढ़ का पानी कम होने व पुलिया निर्माण के बाद ही ई-बसें चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकेगी और उनका दोबारा संचालन शुरू करवाया जा सकेगा।