{"_id":"69260414cae715194c07fd6a","slug":"onion-prices-fall-due-to-increased-supply-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-158667-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवक बढ़ने से प्याज के दाम में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवक बढ़ने से प्याज के दाम में आई गिरावट
विज्ञापन
बहादुरगंज सब्जी मंडी में प्याज बेचता दुकानदार। संवाद
शाहजहांपुर। इंदौर, नासिक और राजस्थान में प्याज की पैदावार अच्छी होने से मंडी में आवक अचानक बढ़ गई है। इसकी वजह से प्याज सस्ता हुआ है। रोजा मंडी में थोक में प्याज छह से 10 रुपये किलोग्राम बिक रहा है।
फुटकर बाजार में भी प्याज 15 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। कई वर्षों के बाद सर्दी के सीजन में प्याज के भाव में गिरावट आई है। प्याज की मांग में भी वृद्धि हुई है। रोजा मंडी सहायक सचिव राजगोपाल सिंह ने बताया कि इंदौर, नासिक और राजस्थान में थोक विक्रेताओं को चार से छह रुपये किलो प्याज मिल रहा है। एक नवंबर से मंगलवार तक मंडी में पांच हजार क्विंटल से अधिक प्याज की आवक हो चुकी है। बाहर से प्याज सस्ता आने की वजह से मंडी में भी सस्ता मिल रहा है। सहालग के सीजन में प्याज के भाव गिरने से लोगों को काफी राहत मिली है।
--
फुटकर में प्याज सस्ता होने से बढ़ी मांग
बहादुरगंज सब्जी में फुटकर विक्रेता राम सिंह ने बताया कि थोक में प्याज सस्ता मिलने पर 15 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। सहालग का सीजन होने की वजह से प्याज की मांग बढ़ी है। करीब सप्ताहभर पहले प्याज 25 से 30 रुपये किलोग्राम में बिक रहा था। अचानक भाव गिरने से लोग अधिक मात्रा में प्याज की खरीदारी कर रहे हैं।