फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One million seedlings will be planted RSS

एक लाख पौध रोपित करेगा आरएसएस

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
One million seedlings will be planted RSS
एक लाख पौध रोपित करेगा आरएसएस
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने प्रतिपदा उत्सव और संगठन संस्थापक डॉ. केशवराम वलिराम हेडगेवार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर जिला प्रचारक राजेश कुमार ने कहा कि आज के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशवराम वलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौध रोपित करने का संकल्प लिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में हुए आयोजन में जिला प्रचारक राजेश ने कहा कि आजकल मनुष्य भोग-विलास में इतना उलझ गया है कि उसे पर्यावरण की भी चिंता नहीं है। पर्यावरण के संकट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के कई राज्यों में पानी का घोर संकट खड़ा हो गया है और वहां दूसरे राज्यों से पानी भेजा जा रहा है। संघ ने पर्यावरण संतुलन के लिए अकेले शहजीपुर विभाग में एक लाख पौध रोपित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि संघ देश को इतना शक्तिशाली देखना चाहता है कि वह फिर से विश्व गुरु की पदवी पर सुशोभित हो सके। संघ युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का काम कर रहा है। इस काम में युवाओं को आगे आना चाहिए। नव संवत्सर उत्सव में आरएसएस से जुड़े लोग पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। सभी ने बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारा के साथ काम करने का संकल्प लिया। जिला संघ चालक नरेंद्र देव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विभाग प्रचारक दिनेश, विभाग कार्यवाह रवि, विभाग संपर्क प्रमुख ईशपाल, सह जिला संघ चालक कमलेश, नगर कार्यवाह राज कमल, प्रणव, प्रदीप, मोहित, यतेंद्र, विश्वजीत, प्रदुल्य, वैभव, अभिनव, कुंवरपाल, शरद, राजनारायण, रमेश, भुवनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed