फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   One hundred fifty inefficient distribution medicines tested Bchchaen

डेढ़ सौ अक्षम बच्चाें का परीक्षण कर बांटी दवाई

Mon, 04 May 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 04 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
One hundred fifty inefficient distribution medicines tested Bchchaen
भारत विकास परिषद सहयोग इकाई के तत्वावधान में लगे होम्योपैथिक मेडिकल कैंप में मंद बुद्धि और शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाई बांटी गई।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में लगे मेडिकल कैंप में लगभग डेढ़ सौ बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां दी गईं। कैंप में मेरठ के डॉ. शिवकुमार सिंंह, मुरादाबाद के डॉ. एसपी गंगवार और डॉ. चंद्रकांत, इलाहाबाद के डॉ. अरुण गुप्ता, गोला के डॉ. विनोद वर्मा और डॉ. राहुल, लखीमपुर के डॉ. संदीप वर्मा, रामपुर के डॉ. विकास, शाहजहांपुर के डॉ. भुवनेश, डॉ. मोनिका, डॉ. अनुराग गुप्ता ने मानसिक और शारीरक रूप से अक्षम बच्चों का परीक्षण कर उनकी गतिविधियों की फिल्म बनाई। बाद में बच्चों के अभिभावकों को बीमारी के बारे में बताकर नि:शुल्क दवाएं दीं। कैंप की संयोजक डॉ. स्मिता सिंह और वरिष्ठ सदस्य विनीत सर्राफ ने बताया कि पिछले दो कैंपों में मिली कामयाबी से चिकित्सक भी उत्साहित हैं। अध्यक्ष मनोज रस्तोगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कैंप में सचिव गोविंद गुप्ता, दिनेश वर्मा, अतुल गुप्ता, हरप्रीत बग्गा, बब्बल सलूजा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed