{"_id":"67e1b226091811a506034bb7","slug":"on-the-way-out-of-the-warehouse-there-was-a-quarrel-with-pradhans-husband-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-140214-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलभराव से घिरे मार्ग पर नारेबाजी, प्रधान के पति से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलभराव से घिरे मार्ग पर नारेबाजी, प्रधान के पति से नोकझोंक
Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
परौर के ग्राम दहेलिया के मजरा शिमरा मंझा में जल भराव वाले रास्ते पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवा
- फोटो : संवाद
परौर। ग्राम पंचायत दहेलिया के मजरा सिमरा मंझा में विकास कार्य नहीं होने की शिकायतों का सत्यापन करने के लिए विकास विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। इस दौरान ग्राम प्रधान विनीता देवी के पति आदर्श कुमार मिश्रा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रधान के पति से नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने जलभराव से घिरे मार्ग पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
यह गांव विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है। गांव की गलियां टूट चुकीं नालियों का गंदा पानी भरने से कीचड़ से घिरी हैं। गांव के जर्जर हो चुके मुख्य रास्ते पर गड्ढों में पानी भरने से जलभराव हो गया है। प्राइमरी विद्यालय भवन भी जर्जर हाल में हैं। रास्ते पर जलभराव से बच्चों का स्कूल तक आवागमन भी कठिन है। इस बारे में गांव के मुकेश कुमार, सुनील कुमार, शिवम सिंह, आदेश कुमार आदि ने ब्लाॅक कार्यालय में विकास कार्य नहीं कराए जाने की शिकायत की थी।
इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए एडीओ पंचायत आकाश अवस्थी और ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार के साथ प्रधान के पति गांव पहुंचे। गांव के परविंदर सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि स्कूल के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए कहने पर सभी अभद्रता पर आमादा हो गए। आवेश कुमार ने एडीओ को बताया कि स्कूल का जर्जर कमरा ठीक कराने के लिए कहने पर उनसे कहा गया कि बच्चों के साथ हादसा होने तक कोई काम नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान के पति ने अपना पक्ष रखते हुए ग्रामीणों के कथन को निराधार बताया। इस पर ग्रामीणों से उनकी बहस होने लगी। बाद में गांव वाले एडीओ को लेकर मुख्य रास्ते पर जलभराव के पास पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया। एडीओ ने ग्रामीणों को यह कहकर शांत किया कि वह अपनी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को देकर विकास के जरूरी काम जल्द कराने का प्रयास करेंगे।
000
गांव के लोग राजनीतिक द्वेष भाव से मुझ पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। स्कूल भवन बनवाना शिक्षा विभाग का काम है। ग्राम पंचायत में विकास कराने का उत्तरदायित्व समझते हुए आवश्यक कार्यों बारे में ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को पहले ही अवगत करा चुका हूं।
-आदर्श कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान के पति, दहेलिया
-- -
एडीओ पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को गांव भेजकर विकास की कमी से जुड़ीं शिकायतों का सत्यापन कराया गया है। गांव के जर्जर विद्यालय भवन की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को जल्द भेजी जाएगी। सत्यापन में जो भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर कराने के लिए अन्य जरूरी काम भी कराए जाएंगे।
-नंद कुमार पांडेय, खंड विकास अधिकारी, कलान